Pune Bus Case: पकड़ा गया पुणे बस रेप केस का आरोपी रामदास, तलाश रही थी पुलिस की 13 टीमें
Pune Bus Case: स्वारगेट बस स्टेशन पर खड़ी बस के अंदर 26 वर्षीय महिला के साथ रेप करने वाले आरोपी को पुणे क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी का नाम दत्तात्रेय रामदास गाडे है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को पुणे जिले के शिरुर तहसील के एक गांव से पकड़ा है।
पुणे पुलिस की मानें तो पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे पुलिस स्टेशन लाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाडे पर पुणे और अहिल्यानगर जिलों में चोरी, डकैती और चेन स्नैचिंग के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। वह 2019 से एक अपराध में जमानत पर बाहर था। फिलहाल पुलिस ने रामदास गाडे पकड़ने के लिए ड्रोन और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 37 वर्षीय आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे देर रात खाना खाने के लिए बाहर निकला था और किसी के घर गया था। तभी लोगों ने उसे पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद एक फॉर्म में छुपा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे ने 25 फरवरी को सरकारी स्वारगेट डिपो में इस वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद से आरोपी फरार चला रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। खबर के मुताबिक, आरोपी की तलाश में पुलिस की 13 टीमें लगी हुई थी।
पीड़िता से आरोपी ने कहा था 'दीदी'
पुणे की डिप्टी कमिश्नर स्मार्तना पाटिल के मुताबिक, 26 साल की महिला घरों में काम करती है। वह अपने गांव जाने के लिए 25 फरवरी सुबह 5:45 बजे के आसपास बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसे बातों में उलझा लिया और 'दीदी' कहकर पूछा कि कहां जा रही हो? पीड़ित ने बताया कि मुझे अपने गांव जाना है।
दूसरी जगह खड़ी एक खाली बस में ले गया
पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि इसके बाद आरोपी ने उसने उसे कहा कि आपकी बस दूसरी जगह खड़ी है। चलो मैं छोड़ देता हूं। पीड़ित बोली- नहीं बस यहीं पर आती है। इस पर आरोपी ने बोला मैं 10 साल से यहां हूं, चलो मैं छोड़ देता हूं। महिला मान गई और वो पीड़िता को दूसरी जगह खड़ी एक खाली बस में ले गया।
पहले दिया यकीन, फिर किया रेप
पीड़िता ने बताया कि बस में रोशनी यानी लाइटें चालू नहीं थी। इस पर पीड़िता बस में चढ़ने से पहले हिचकिचाई, लेकिन उस आदमी ने उसे यकीन दिलाया कि यह सही बस है। जैसे ही वह बस में चढ़ी आरोपी ने दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ रेप किया। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी महिला से बात करते दिखा है।












Click it and Unblock the Notifications