Ram Mandir Inauguration: महाराष्ट्र में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सार्वजनिक छुट्टी घोषित

Public Holiday in Maharashtra on 22nd January: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश में पहले ही 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया था।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, असम, राजस्थान, हरियाणा में भी 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Ram Mandir

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर महाराष्ट्र में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाने वाला है। बीजेपी की विधायक विद्या जयप्रकाश ठाकुर ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर यानी रविवार, 21 जनवरी की शाम 6 बजे गोरेगांव के उन्नत नगर शहीद स्मृति क्रीडांगण में दीपोत्सव और भक्ति संगीत का आयोजन किया जाना है।

वहीं, मालाड में भाजपा के युवा नेता और युवा भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने राजे शाहजी क्रीडांगण में रविवार की शाम हाइटेक रामलीला का मंचन आयोजित करने की घोषणा की है। जबकि सोमवार को राम-जानकी की शोभायात्रा निकाली जानी है।

यह भी देखें: Ram Mandir Time Capsule: राममंदिर के 200 फीट नीचे गाड़े जाने वाला 'टाइम कैप्‍सूल' क्‍या है?

उधर जोगेश्वरी वेस्ट में ओशिवरा के म्हाडा मैदान पर श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति भाजपा द्वारा बनवाई जा रही है। रविवार को यहां अखंड रामायण का आयोजन किया जाना है और राम-ज्योति भी निकाली जाएगी। वहीं, शिंदे सेना के उत्तर भारतीय नेता राम यादव दहिसर में रैली निकालने वाले हैं।

रामलला की मूर्ति की तस्वीरें आई सामने
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने आखिरी चरण में है। भगवान राम की उत्सव प्रतिमा को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया है। 22 जनवरी को उनकी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। शुक्रवार को रामलला की उत्सव प्रतिमा की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में रामलला का बालमुख लोगों का मनमोह रहा है।

यह भी देखें: Ram Mandir Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा से पहले सामने आई पहली पूरी तस्वीर, देख कर मंत्र मुग्ध हुए भक्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+