परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी में मुंबई पुलिस

मुंबई, अगस्त 04: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुंबई की ठाणे पुलिस ने बताया है कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और अन्य के खिलाफ जबरन वसूली के मामले में परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे पहले पूर्व पुलिस कमिश्‍नर परमबीर सिंह के खिलाफ वसूली मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी।

Process initiated to issue a lookout notice against former Mumbai CP Parambir Singh thane police

पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और सात अन्य के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस थाने में दर्ज वसूली के मामले तथा अपराध शाखा में दर्ज एक अन्य मामले में जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एक अधिकारी ने बताया था कि मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने 25 जुलाई को एसआईटी गठित करने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि एसआईटी में सात सदस्य होंगे और इसकी अगुवाई पुलिस उपायुक्त निमित गोयल करेंगे जो स्थानीय शस्त्र विभाग में तैनात हैं।

बता दें, परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के मामलों में जांच चल रही है। उन पर आरोप है कि उन्होंने डेवलवपर श्याम सुंदर अग्रवाल से 20 करोड़ रुपये की जबरन वसूली की है। इसी मामले को लेकर परमबीर सिंह के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज हुई है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे ने आरोप लगाया था कि परमबीर सिंह के कहने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

वहीं मुंबई पुलिस के कमिश्नर के पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र सरकार को एक पत्र लिखकर आरोप लगाया कि अनिल देशमुख, सचिन वाज़े समेत मुंबई के अन्य पुलिस अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाते थे और उन्हें अवैध तरीके से हर महीने 100 करोड़ रुपये दिलाने का निर्देश देते। जिसे बाद अनिल देशमुख को अपने पद से इस्तीफा देने पड़ा था। उनके खिलाफ भी जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+