Priyanka vs Amruta: ट्विटर पर भिड़ीं अमृता फडणवीस-प्रियंका चतुर्वेदी, बात 'चतुर-औकात' तक पहुंची

Priyanka vs Amruta: प्रियंका चतुर्वेदी पर तीखा हमला बोलते हुए अमृता फडणवीस ने उन्हें चतुर तक कह डाला और उनकी औकात याद दिलाई, जिसपर प्रियंका ने तीखा पलटवार किया है।

priyanka-amruta

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग ते हो गई है। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर तीखे बोल बोले हैं। दरअसल अमृता फडणवीस को एक डिजाइनर ने कथित तौर पर एक करोड़ रुपए की पेश की थी। इस महिला ने अपने आपको डिजाइनर बताते हुए अमृता फडणवीस को एक करोड़ रुपए की पेशकश की और उनसे एक आपराधिक मामले में हस्तक्षेप की मांग की। इस घटना के सामने आने के बाद अमृता ने इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पता चला कि जो महिला खुद को डिजाइनर बता रही थी वह एक वॉन्टेड बुकी अनिल जयसिंहनी की बेटी है।

ट्विटर पर प्रियंका चतुर्वेदी ने एक न्यूज आर्टिकल को शेयर करते हुए कहा था कि एक अपराधी की बेटी उपमुख्यमंत्री की पत्नी तक पहुंच जाती है, उनके घर पहुंच जाती है, वह उस महिला की पिछले पांस साल से दोस्त है। अमृता को ज्वेलरी, कपड़े प्रमोशन के लिए पहनने को देती है और खुलेआम उनके साथ कार में घूमती है। प्रियंका के इस ट्वीट के बाद अमृता फडणवीस ने तीखा हमला बोला है। जिसके बाद प्रियंका पर अमृता ने तीखा पलटवार किया है।

अमृता ने एक और ट्वीट करके लिखा था, अमृता की डिजाइनर दोस्त उन्हें यह भी बताती है कि कैसे वह बुकी की जानकारी देकर पैसा बना सकते हैं, उनके ठिकानों पर छापेमारी करके, मामला सेटल करने के नाम पर पैसा बनाया जा सकता है। इस सब के बाद भी उनकी दोस्ती बरकरार रहती है। अब यह बात भी सामने आई है कि ब्लैकमेलिंग की गई है, इसका वीडियो भी सामने आया है। आखिर महाराष्ट्र में क्या हो रहा है नरेंद्र मोदी जी। प्रियंका ने पूछा, अब जब सदन मे देवेंद्र फडणवीस ने इसे राजनीतिक षड़यंत्र करार दिया है, आखिर प्रदेश में पुलिस किसे रिपोर्ट कर रही है। गृह मंत्री को,कौन है प्रदेश का गृह मंत्री। देवेंद्र फडणवीस। आखिर किसने किससे शिकायत की है। क्या इस मामले में निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच नही होनी चाहिए।

अमृता फडणवीस ने प्रियंका चतुर्वेदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, मैडम चतुर, पहले आपने गलत दावा किया कि मैंने एक्सिस बैंक को फायदा पहुंचाया और अब आप मेरी ईमानदारी पर सवाल खड़ा कर रही हैं। अगर कोई आपका भरोसा जीतकर आपके पास आता है तो आपने अपने आका के जरिए उसकी मदद की होती, यह आपकी औकात है। प्रियंका ने इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए लिखा, शुक्रिया, मेरी औकात यह नहीं है कि मैं किसी ऐसे डिजाइनर से कपड़े लूं जिसके बाद हालात बिगड़ जाएं। मैडम फड-नॉइज। समझ नहीं आ रहा है आखिर क्यों स्वतंत्र जांच से आप भड़क गई हैं, आपको उसी दिन इस बात की जानकारी देनी चाहिए थी जब महिला ने आपको पैसे की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+