'शरद पवार हमारे मेंटर और गुरु हैं', प्रफुल्ल पटेल ने शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद कही ये बात

अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल ने शरद पवार को लेकर कहा कि वो हमारे मेंटर और गुरु हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और शरद पवार के करीबी रहे प्रफुल्ल पटेल ने मीडिया से मुखातिब होकर कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि शरद पवार उनके लिए हमेशा आदरणीय रहेंगे।

एनसीपी नेता (अजित पवार गुट) प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि शरद पवार हमारे मेंटर और गुरु हैं। हम हमेशा उनका और उनके पद का आदर और सम्मान करेंगे। वो हम सभी के लिए एक पिता तुल्य हैं। हम उनकी तस्वीर का इस्तेमाल अनादर के लिए नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम उनके प्रति अपनी श्रद्धा दिखा रहे हैं।

Praful Patel

उन्होंने आगे कहा कि साल 2022 में जब एकनाथ शिंदे 40 विधायकों को सूरत और गुवाहाटी ले गए थे, तो ये निश्चित था कि एमवीए सरकार गिर जाएगी, परिणामस्वरूप उस समय एनसीपी के 51 विधायक थे, जिन्होंने स्पष्ट रूप से महसूस किया कि हमें मौजूदा सरकार का हिस्सा होना चाहिए। इसमें कोई वैचारिक मतभेद नहीं है कि अगर हम शिवसेना के साथ गए हैं तो हम निश्चित रूप से बीजेपी के साथ जा सकते हैं। हमारे साथ 40 से अधिक विधायक हैं, इसमें कोई सवाल नहीं हैं।

वहीं, डिप्टी सीएम अजित पवार से भी शरद पवार को लेकर सवाल किया गया कि एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इस पर अजीत पवार ने कहा कि क्या आप भूल गए हैं कि शरद पवार एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि NCP के ज्यादातर विधायक हमारे साथ हैं, इसलिए मैं डिप्टी सीएम बना। हमने ये महाराष्ट्र की जनता की भलाई के लिए ये फैसला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+