"देवा भाऊ बुलडोजर चलाओ", नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल के खिलाफ चार्जशीट के बाद मुंबई में लगे पोस्टर
मुंबई के बांद्रा में स्थित AJL हाउस के सामने मंगलवार को पोस्टर लगे नजर आए। जिसमें एजेएल संपत्ति को ध्वस्त करने के लिए उकसाने वाले नारे "देवा भाऊ बुलडर चलाओ" लिखे हुए हैं। इस पोस्टर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें नजर आ रही हैं।
ये पोस्टर प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाते हुए चार्जशीट दाखिल होने के बाद लगाए गए हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़े केस में मंगलवार को आरोप पत्र दाखिल किया गया है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी ने आरोप लगाया है कि गांधी परिवार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर नेशनल हेराल्ड अखबार प्रकाशित करने वाली संस्था एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की संपत्ति मात्र 50 लाख रुपये में खरीदी थी जो वास्तविक बाजार मूल्य 2,000 करोड़ रुपये से बिल्कुल अलग है।
कांग्रेसियों ने शुरू किया विरोध-प्रदर्शन
राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद देश भर में कांग्रेस समर्थकों में आक्रोश पैदा कर दिया है, जिसके कारण विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं, जिसमें दिल्ली में 24 अकबर रोड पर कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर एक सभा भी शामिल है। सचिन पायलट और इमरान प्रतापगढ़ी जैसे हाई-प्रोफाइल कांग्रेस नेता प्रदर्शनकारियों में शामिल थे उन्होंने आरोपों की निंदा करते हुए इसे "राजनीतिक प्रतिशोध" बताया।
तैनात किया पुलिस बल
प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए। प्रदर्शनों में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया, जिन्होंने कई राज्यों में ईडी कार्यालयों और जिला स्तर पर केंद्र सरकार के कार्यालयों में एकत्र होकर केंद्र सरकार के कार्यों की मआलोचना की।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: A poster, stating 'Deva Bhau Bulldozer Chalao' and demanding 'Bulldoze AJL properties' have been put up in front of AJL House in Bandra by BJP.
The poster also carries pictures of Maharashtra CM Devendra Fadnavis and UP CM Yogi Adityanath. pic.twitter.com/XRmqpUhU4a
— ANI (@ANI) April 16, 2025












Click it and Unblock the Notifications