Maharashtra CM: दिल्ली में नरेंद्र, महाराष्ट्र में देवेंद्र, सियासत में फॉमूला फिट-पिक्चर हिट

Maharashtra CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र की सियासत में मची उथल-पुथल आखिरकार 5 दिसंबर को खत्म हो गई। जब देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह तीसरी बार है, जब देवेंद्र के राज्य की सत्ता का नेतृत्व करने वाले हैं। नरेंद्र मोदी ने 2014 की तरह इस बार भी देवेंद्र पर भरोसा जताया है। वहीं, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही फडणवीस के सीएम बनने की भविष्यवाणी कर दी थी। चुनावी माहौल के बीच रायगढ़ की रैली में उन्होंने कहा था, "दिल्ली में नरेंद्र, महाराष्ट्र में देवेंद्र," और अब यह बात हकीकत बन गई है।

Maharashtra CM Devendra Fadnavis

नरेंद्र-देवेंद्र की ट्यूनिंग: महाराष्ट्र के लिए क्यों है खास?
देवेंद्र फडणवीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी को महाराष्ट्र की राजनीति में एक मजबूत समीकरण माना जा रहा है। इस ट्यूनिंग से राज्य में विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। केंद्र और राज्य के तालमेल से मेट्रो, सड़क और सिंचाई जैसी योजनाओं को तेजी से लागू किया जा सकता है। फडणवीस ने अपने पिछले कार्यकाल में जिस अनुभव और प्रभावशाली नेतृत्व का परिचय दिया है, वह महाराष्ट्र के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

क्यों हैं देवेंद्र मोदी के भरोसेमंद?
देवेंद्र फडणवीस का आरएसएस (RSS) से जुड़ाव और अनुशासन ने उन्हें राजनीति में एक मजबूत नेता के रूप में स्थापित किया। उनके पिता गंगाधर राव भी आरएसएस से जुड़े रहे हैं, और यही जुड़ाव फडणवीस के करियर में अहम भूमिका निभाता रहा है। 22 साल की उम्र में पार्षद बनने से लेकर महाराष्ट्र के सबसे युवा मेयर बनने तक, उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है।

जगजाहिर है कि नरेंद्र मोदी किशोरावस्था में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए थे। उन्हें RSS के प्रचारक के रूप में जाना गया। 1980 के दशक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) शामिल हुए। दोनों के बीच RSS का जुड़ाव भरोसे की नींव साबित हुआ। 30 जून 2022 को एकनाथ शिंदे जब सीएम बने, तब फडणवीस को डिप्टी सीएम का पद मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 में फडणवीस से वादा किया था कि उन्हें सम्मानजनक पद दिया जाएगा, और अब उन्होंने अपना वादा निभाया।

देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने की 4 वजहें

  • आरएसएस का मजबूत समर्थन: फडणवीस नागपुर से आते हैं, जो आरएसएस का मुख्यालय है। उनका आरएसएस के अनुशासन और विचारधारा से जुड़ाव उन्हें पार्टी का भरोसेमंद नेता बनाता है।
  • BJP के रणनीतिकार: 2014 से 2019 तक फडणवीस ने महाराष्ट्र में बीजेपी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। शिवसेना और एनसीपी के खिलाफ बगावत की स्क्रिप्ट लिखने में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है।
  • अनुभव और कार्यकुशलता: मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के रूप में उनके अनुभव ने उन्हें महाराष्ट्र के विकास और राजनीति में स्थिरता लाने के लिए तैयार किया है।
  • महायुति के नेताओं से अच्छे संबंध : फडणवीस की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वे गठबंधन के सभी बड़े नेताओं के साथ अच्छे संबंध रखते हैं।

भविष्य की उम्मीदें: महाराष्ट्र के विकास की नई कहानी
देवेंद्र फडणवीस और नरेंद्र मोदी की जोड़ी महाराष्ट्र को इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और कृषि क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता रखती है। उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र में राजनीतिक स्थिरता और तेज विकास संभव हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Maharashtra New CM: महाराष्ट्र को फिर मिला फडणवीस का नेतृत्व, PM मोदी की मौजूदगी में CM पद की ली शपथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+