Pooja Bhatt: 'बच्चा नहीं चाहती थी', 12 साल बाद पूजा भट्ट ने तोड़ी तलाक पर चुप्पी, कौन था पति?

Pooja Bhatt: पूजा भट्ट का नाम लेते ही आंखों के सामने एक बेहद ही खूबसूरत लेकिन बिंदास चेहरा याद आ जाता है, जिसकी हंसी में बच्चों जितनी मासूमियत और आंखों में समुद्र जैसी गहराई आज भी लोगों को महसूस होती है। फिल्म 'डैडी' से रूपहले पर्दे पर कदम रखने वाली ये अदाकारा 54 साल की उम्र में भी इस कदर हसीन है कि उसे देखे बिना 'दिल मानता ही नहीं'।

एक नायाब पिता की बेटी पूजा भट्ट ने अपने एक्टिंग करियर में लगभग सभी सुपरस्टार के साथ काम किया है और हिंदी सिनेमा को यादगार फिल्में दी हैं लेकिन बेहिसाब दौलत और शौहरत होने के बावजूद पूजा भट्ट आज भी एकाकी जीवन बीता रही हैं।

Pooja Bhatt

अपने करियर की पीक पर पूजा ने मशहूर वीडियो जॉकी (VJ) मनीष मखीजा से प्रेमविवाह किया था। शादी के बाद पूजा ने फिल्मों से दूरी भी बनाई थी, सभी को लगता था कि पूजा और मनीष का रिश्ता अच्छे से चल रहा है लेकिन अचानक खबर आई कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है और इस तरह दोनों का शादी के 11 साल बाद तलाक हो गया है, आज दोनों को अलग हुए 12 साल बीत गए हैं लेकिन आज तक लोगों को नहीं पता कि पूजा भट्ट का तलाक क्यों हुआ?

Pooja Bhatt

'मेरी शादी में अकेलापन ज्यादा हो गया था', पूजा भट्ट ने किया खुलासा

हाल ही में विक्की लालवानी संग बातचीत में पूजा भट्ट ने अपनी लाइफ से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि 'मेरे बहुत सारे दोस्तों ने पूछा कि तुम्हारी शादी 11 साल तक चली है तुम इसे खत्म क्यों कर रही हो? जवाब था कि नहीं, कोई और नहीं था। मैं किसी और के बारे में सोच ही नहीं रही थी। मैंने मेरी शादी खत्म की क्योंकि मुझे उस रिश्ते में अकेला लगने लगा था। एक छत के नीचे रहते हुए भी आप धीरे-धीरे एक-दूसरे को खोने लगते हो।'

'मैं मां नहीं बनना चाहती थी, मुझे बच्चे नहीं चाहिए थे'

मेरे साथ भी यही हो रहा था, वैसे हमारे अलग होने की एक बड़ी वजह ये भी थी कि 'मैं मां नहीं बनना चाहती थी, मुझे बच्चे नहीं चाहिए थे, ऐसा नहीं है कि मुझे बच्चे पसंद नहीं है लेकिन मेरे अंदर वो मां बनने वाली फीलिंग्स कभी आई नहीं, जो शायद हमारी दूरियों की मुख्य वजह थी और इसी वजह से हम आसानी से अलग हो पाए, हम पूरी ईमानदारी से सोच पाए कि हमारे लिए क्या सही है और क्या गलत? पूजा ने कहा कि मैं आज अकेले काफी खुश हूं, मुझे किसी की जरूरत नहीं है।'

Pooja Bhatt

कौन है मनीष मखीजा?

मनीष मखीजा को सबसे पहले टेलीविज़न दर्शकों के बीच Channel V के लोकप्रिय शो 'The Udham Singh Show' के ज़रिए पहचान मिली। उन्होंने इस कार्यक्रम को 'ऊधम सिंह' का किरदार निभाते हुए होस्ट किया था, उनका मुंबई में एक बड़ा होटल भी है। एक कॉमन दोस्त के जरिए पूजा और मनीष की मुलाकात हुई थी। दोनों मित्र बनें और फिर मोहब्बत में गिरफ्तार हुए और इसके बाद परिवार की सहमति से पूजा-मनीष ने शादी कर ली। मखीजा ने पूजा भट्ट के साथ उनके निर्देशन में बनी पहली फ़िल्म 'Paap'को बनाने में भी काफी मदद की थी।

Pooja Bhatt

17 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू

पूजा भट्ट ने महज 17 साल की उम्र में 1989 में टीवी फिल्म ' डैडी' से अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड मिला। 'दिल है कि मानता नहीं','सड़क', 'जुनून', 'नाराज़', 'चाहत', 'तमन्ना', 'सीमा', 'ज़ख्म', 'बार्डर' उनकी चर्चित फिल्मों में से एक रही हैं।

Pooja Bhatt

2021 की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों की सूची में था पूजा भट्ट का नाम

90 के दशक में पूजा भट्ट को अक्सर बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक माना जाता था।वह Stardust, Cine Blitz और Filmfare जैसे कई मैगज़ीन के कवर पर बोल्ड अंदाज़ में नज़र आ चुकी हैं। Rediff.com की 2021 की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों की सूची में, उन्हें 10वां स्थान मिला था। अभिनय के बाद उन्होंने निर्देशन और निर्माण की ओर रुख किया। पाप, हॉलीडे, धोखा, कजरारे, जिस्म 2 उनकी प्रमुख निर्देशित फिल्में हैं।

यह पढ़ें:Diamond Jubilee Concert: खूबसूरत Hema Malini करने जा रही हैं बड़ा धमाका, क्यों कहलाती हैं 'ड्रीम गर्ल'?
यह पढ़ें:Diamond Jubilee Concert: खूबसूरत Hema Malini करने जा रही हैं बड़ा धमाका, क्यों कहलाती हैं 'ड्रीम गर्ल'?
यह पढ़ें:Twisha Sharma Case: 'बच्चा पैदा करने की मशीन', ट्विशा केस पर फूटा ममता कुलकर्णी का गुस्सा लेकिन भड़क गए लोग
यह पढ़ें:Twisha Sharma Case: 'बच्चा पैदा करने की मशीन', ट्विशा केस पर फूटा ममता कुलकर्णी का गुस्सा लेकिन भड़क गए लोग
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+