नासिक ऑक्सीजन लीक हादसे में 22 मरीजों की मौत, पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख
नासिक, 21 अप्रैल। कोरोना वायरस महामारी से जारी लड़ाई के बीच आज (बुधवार) महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन लीक होने से 22 मरीजों की मौत हो गई है। अस्पताल में हुए इस दुखद हादसे और मरीजों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अमित शाह ने कहा, 'नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सिजन लीक होने से हुई दुर्घटना का समाचार सुन व्यथित हूं। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनकी इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। बाकी सभी मरीजों की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।'
Recommended Video

नासिक अस्पताल हादसे पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, 'नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक रिसाव की वजह से हादसा दिल दहला देने वाला है। उससे होने वाले जानमाल के नुकसान से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।'जानकारी के मुताबिक ऑक्सीजन की किल्लत के बीच अस्पताल में दूसरे टैंकर को भरते समय एक ऑक्सीजन टैंकर लीक हो गया था। ऑक्सीजन के रिसाव को रोकने के लिए ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन इस बीच ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने से 22 मरीजों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में 23 मरीजों का इलाज वेंटिलेटर पर चल रहा था।
बता दें कि यह घटना नासिक में डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल में हुई। कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में अचानक से ऑक्सीजन की मांग बढ़ने की वजह से अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चत की जा रही थी। इस दौरान ऑक्सीजन टैंकर लीक होने की वजह से जाकिर हुसैन अस्पताल में 22 मरीजों ने दम तोड़ दिया। गैस लीक होने के बाद करीब आधे घंटे के लिए ऑक्सीजन सप्लाई रोकनी पड़ी, जबकि अस्पताल में बहुत से मरीजों की जिंदगी ऑक्सीजन सपोर्ट पर ही टिकी हुई थी। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल में 171 मरीज भर्ती थे।
इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री राजेंद्र शिंगणे ने घटना की जानकारी देते हुए कहा था कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमें प्राथमिक जानकारी मिली है कि इस घटना में 11 मरीजों की मौत हुई है। इस घटना की जांच करने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि नासिक में टैंकर के वॉल्व के रिसाव के कारण बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन का रिसाव हुआ है। अस्पताल पर निश्चित रूप से इसका असर पड़ने वाला है।
यह भी पढ़ें: जानलेवा कोरोना के ज्यादातर वैरिएंट पर असरदार है COVAXIN, डबल म्यूटेंट से भी लड़ने में सक्षम: ICMR
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications