पुणे को मेट्रो की सौगात, पीएम मोदी ने उद्घाटन के बाद खुद टिकट खरीदकर की यात्रा
नई दिल्ली, 6 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया। साथ ही हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इसके बाद पीएम मोदी ने टिकट काउंटर पर जाकर टिकट खरीदा और मेट्रो में यात्रा भी की। यात्रा के दौरान ही पीएम ने मेट्रो में मौजूद बच्चों से मुलाकात की और काफी देर तक उनसे बात करते रहे। कार्यक्रम में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और राज्य के डिप्टी सीएस अजित पवार भी मौजूद थे।

पुणे की यात्रा पर पहुंचे पीएम ने पहले मेट्रो का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मेट्रो स्टेशन पर मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। पीएम ने वहां पर टिकट काउंटर की जानकारी ली, साथ ही उससे एक टिकट भी खरीदा। इसके बाद उन्होंने नियमानुसार इलेक्ट्रानिक गेट पर टिकट दिखाकर एंट्री की। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक पीएम ने गरवारे कॉलेज मेट्रो स्टेशन से आनंद नगर मेट्रो स्टेशन की यात्रा की। यात्रा के दौरान पीएम को कई छात्र अंदर मिल गए, जिस पर पीएम ने उनसे बात की।
इसके बाद पीएम ने पुणे में मुला-मुथा नदी प्रदूषण उपशमन परियोजना, 140 ई-बसों और बनेर में निर्मित ई-बस डिपो, आर.के. लक्ष्मण आर्ट गैलरी-संग्रहालय उद्घाटन और शिलान्यास किया। वहां आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि इस समय देश 75वां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, भारत की आजादी में पुणे का ऐतिहासिक योगदान रहा है। मैं इस धरती के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। मुझे आज छत्रपति शिवाजी महाराज जी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है।
Recommended Video
पीएम ने आगे कहा कि हम सभी के हृदय में बसने वाले शिवाजी महाराज जी की ये प्रतिमा, युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा जगाएगी। ये मेरा सौभाग्य है कि पुणे मेट्रो के शिलान्यास के लिए आपने मुझे बुलाया था और लोकार्पण का भी आपने मुझे अवसर दिया। पुणे ने एजुकेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, आईटी और ऑटोमोबिल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान निरंतर मजबूत की है। ऐसे में आधुनिक सुविधाएं, पुणे के लोगों की जरूरत हैं और हमारी सरकार पुणेवासियों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications