पीएम मोदी ने मुंबई में किया रोड शो शिंदे और फडणवीस रहे मौजूद, पीएम बोले- 'नकली शिवसेना का नामोनिशान नहीं रहेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रोड शो किया। रोड शो के दौरान मुंबई के लोगों ने पीएम मोदी को भव्य स्वागत किया। इस रोड शो के दौरान पीएम मोदी के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे।
इस रैली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया। इस जनसभा में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष किया कि कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनाव बहुत बुरी तरह हारने वाली है और वह विपक्ष का भी खिताब हासिल भी हासिल नहीं कर पाएगी।

कांग्रेस बजट को धार्मिक आधार पर बांटना खतरनाक है
महाराष्ट्र के पिंपलगांव बसवंत में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है। पीएम मोदी ने देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि वह बजट को धार्मिक आधार पर बांटना चाहती है जो खतरनाक है। कांग्रेस के लिए अल्पसंख्यक का मतलब उसका प्रिय वोट बैंक है. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की सोच है कि देश के बजट का 15 प्रतिशत अल्पसंख्यकों पर खर्च किया जाए।
मैं पीड़ितों के अधिकारों के 'चौकीदार'हूं
प्रधानमंत्री ने कहा मैं पीड़ितों के अधिकारों के 'चौकीदार'हूं और उन्हें छीनने नहीं देंगे।उन्होंने कहा आपकी सेवा मेरे जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है। पिछले 10 वर्षों में, आपने मेरा काम देखा है और अब, मैं तीसरे कार्यकाल के लिए आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं, 'विकसित भारत' के लिए आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र ने कांग्रेस के सामने घुटने टेकने वाली "डुप्लिकेट" शिवसेना को दंडित करने का मन बना लिया है।
कांग्रेस विपक्ष का खिताब तक हासिल नहीं कर पाएगी
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस इतनी बुरी तरह हार रही है कि उनके लिए एक वैध विपक्ष बनना भी मुश्किल हो गया है। महाराष्ट्र में INDI गठबंधन के एक नेता ने सुझाव दिया कि महाराष्ट्र में सभी छोटी पार्टियों को चुनाव के बाद कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए।
नकली शिवसेना का नामोनिशान नहीं रहेगा
पीएम मोदी ने कहा शिवसेना अब कांग्रेस बन गई है, जिस दिन वह शिवसेना को खत्म कर देंगे, यानी अब नकली शिवसेना का नामोनिशान नहीं रहेगा। उन्होंने कहा ये तय है कि ये नकली शिव सेना, नकली राष्ट्रवादी पार्टी, कांग्रेस में विलय करेगी और जब ये नकली शिव सेना कांग्रेस में विलय होगी, तब मुझे सबसे ज्यादा बाला साहेब ठाकरे की याद आएगी।
नकली शिव सेना ने बाला साहेब ठाकरे के सारे चकनाचूर कर दिया
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा नकली शिव सेना ने बाला साहेब ठाकरे के हर सपने को चकनाचूर कर दिया है। उनका सपना था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने। कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया और नकली शिव सेना ने भी वही रास्ता चुना।
उनका पाप पूरी दुनिया के सामने उजागर हो गया है
उन्होंने कहा कांग्रेस के लोग मंदिर के बारे में बकवास कर रहे है और नकली शिवसेना पूरी तरह से चुप है। उनकी साझेदारी पाप की साझेदारी है और उनका पाप पूरी दुनिया के सामने उजागर हो गया है। अब तक हुए चार चरणों के चुनाव में जनता ने उन्हें हरा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications