Maharashtra Pink E-Rickshaw Scheme: पिंक ई-रिक्‍शा योजना से महिलाएं बनेगी आत्‍मनिर्भर, जानें डिटेल

Maharashtra Pink E-Rickshaw Scheme: महाराष्ट्र सरकार महिलाओं को रोजगार को जरिए उन्‍हें आर्थिक रूप से सशक्‍त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहल महाराष्‍ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना शुरू करने का ऐलान किया।

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना 2024 का उद्देश्‍य महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्‍हें सशक्‍त बनना है। इसके साथ ही महिलाओं को नौकरी की चिंता से दूर करते हुए स्‍वरोजगार देना है और महिलाओं को आत्म-सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है।

Pink E-Rickshaw Scheme

महाराष्‍ट्र के महिला एवं बाल विकास द्वारा शुरू की गई 'पिंक रिक्शा' योजना न केवल मेट्रो शहरों में गरीब महिलाओं को आजीविका का साधन प्रदान करेगी, बल्कि महिलाओं के लिए परिवहन के सुरक्षित साधनों की आवश्यकता को भी पूरा करेगी।

फिलहाल शुरूआती दौर में ये योजना महाराष्‍ट्र के 10 शहरों में शुरू की जाएगी। पर्यावरण की चिंताओं को दूर करने और महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना 2024 शुरू की जा रही है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी जानकारी...

योजना के उद्देश्य

पिंक ई-रिक्शा योजना के तहत महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में ई-रिक्शा शुरू किए जाएंगे। पहले साल में 5000 पिंक रिक्शा वितरित किए जाएंगे। बेरोजगार महिलाओं को इन रिक्शा को खरीदने के लिए 20% सब्सिडी मिलेगी। वे लागत का 10% वहन करेंगे, जबकि 70% बैंक ऋण द्वारा वित्तपोषित किया जाएगा।

योजना का उद्देश्‍य

  • 10 शहरों में ई-रिक्शा शुरू किए जाएंगे।
  • बड़े शहरों में बेरोजगार महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना।
  • ई-रिक्शा का संचालन महिला चालक करेंगी।
  • बेरोजगार महिलाओं के लिए 20% सब्सिडी उपलब्ध है।
  • यह योजना पर्यावरण मित्रता को बढ़ावा देती है और रखरखाव लागत को कम करती है।

इन शहरों में योजना होगी लागू

योजना में मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, पनवेल, नागपुर, नवी मुंबई, पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़, छत्रपति संभाजी सहित 10 प्रमुख शहरों में ई-ऑटो शुरू किया जा रहा।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ? जानें शर्ते

महाराष्ट्र के स्थायी निवासी महिलाओं को ही मिलेगा इस योजना का लाभ

वार्षिक पारिवारिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए

आवश्यक दस्तावेज

  • परिवार का आय प्रमाण-पत्र
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • आवास प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट आकार का फोटो

नोट- लोकसभा चुना से पहले इस योजना का ऐलान किया गया था लेकिन आचार संहिता लागू होने के कारण इसकी शुरूआत नहीं हो सकी थी। अभी तक आवेदन प्रक्रिया की घोषणा अभी नहीं की गई है। उम्मीद है कि इस योजना के लिए आवेदन करने की सुविधा जल्‍द आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+