Baba Siddiqui Case में नया खुलासा, आरोपियों के फोन में मिली बेटे जीशान की फोटो, करते थे स्नैपचैट यूज

Baba Siddique Murder Case: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को रात हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, जिस वक्त बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाई गई, उस समय वो अपने बेटे जीशान के ऑफिस में थे। अब तक इस पूरे मामले में पुलिस ने पांच 5 आरोपियों सहित 9 लोगों को दबोचा है। ऐसे में जांच के बाद अब पुलिस ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक हत्यारे बाबा सिद्दीकी के साथ-साथ उनकी फैमिली और बेटे जीशान पर भी नजर रख रहे थे। इतना ही नहीं बाबा सिद्दीकी को निशाना बनाने वाले लोगों में से एक के फोन में उनके जीशान सिद्दीकी की फोटो मिली है।

Zeeshan Siddique

हत्यारों को लेकर मुंबई पुलिस ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी एएनआई ने मुंबई पुलिस के हवाले से बताया कि बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी की एक तस्वीर बाबा सिद्दीक की हत्या में आरोपी के फोन में मिली थी। यह तस्वीर स्नैपचैट के जरिए उनके हैंडलर ने आरोपी के साथ शेयर की थी। जांच से पता चला कि शूटरर्स और षड्यंत्रकारियों ने जानकारी साझा करने के लिए स्नैपचैट का इस्तेमाल किया।

बातचीत करने के लिए भी स्नैपचैट

पुलिस ने बताया कि मामले के मास्टरमाइंड ने शूटरों के साथ जीशान की तस्वीर शेयर करने के लिए सोशल मीडिया एप्लीकेशन स्नैपचैट का यूज करने के साथ ही, शूटरों और साजिशकर्ताओं ने बात करने के लिए इसी एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया।

जीशान सिद्दीकी कांग्रेस के विधायक हैं और वांद्रे ईस्ट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। मालूम हो कि तीन शूटरों में से गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शिवकुमार गौतम अभी फरार है। चौथे संदिग्ध हरीश कुमार बालकराम निसाद को सोमवार को उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया और कल यानी शुक्रवार को मुंबई लाया गया।

ये भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी की हत्‍या के बाद बेटे जीशान ने लिखी इमोशनल पोस्‍ट, लोगों से की ये भावुक अपील

कुर्ला इलाके में किराए पर थे शूटर

रिपोर्ट के अनुसार बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपी तीनों शूटरों ने मुंबई के कुर्ला इलाके में किराए के मकान में रहते हुए यूट्यूब पर ट्यूटोरियल वीडियो देखकर गन चलाना सीखा था। आरोपियों ने पकड़े जाने से बचने के लिए करीब चार हफ्ते ऐसे वीडियो देखने और इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के जरिए बातचीत करने में बिताए। दोनों एप्लीकेशन में एक फीचर है, जो सीन करने या एक्सपायर होने के बाद ज्यादातर मैसेज को अपने आप डिलीट कर देता है।

ये भी पढ़ें: 'वो सही आदमी थोड़ी था', लॉरेंस गैंग के शॉर्प शूटर ने बाबा सिद्दीकी के बारे में क्या कहा? सामने आया बयान

गार्ड कांस्टेबल श्याम निलंबित

वहीं एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के समय उनके साथ मौजूद पुलिस सुरक्षा गार्ड कांस्टेबल श्याम सोनवाने को निलंबित कर दिया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि इंटरनल जांच भी चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+