बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बेटे जीशान ने लिखी इमोशनल पोस्ट, लोगों से की ये भावुक अपील
Baba Siddique Murder Case: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 12 अक्टूबर को दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी पर ताबड़ तोड़ गोलियां चलाकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट किया है और बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। उपमुख्मंत्री अजित पवार गुट की एसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में जमकर राजनीति हो रही है।
गुरुवार को बाबा सिद्दीकी की हत्या के पांच दिन बाद उनके कांग्रेस विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपील की है कि उनके पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में राजनीति लाभ लेने के लिए ना इस्तेमाल किया जाए।

बांद्रा ईस्ट से कांग्रेस पार्टी के विधायक जिशान ने अपनी पोस्ट में लिखा "मेरे पिता ने गरीब निर्दोष लोगों के जीवन और घरों की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी। आज मेरा परिवार टूट गया है लेकिन उनकी मौत का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए और निश्चित रूप से इसे व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। मुझे न्याय चाहिए, मेरे परिवार को न्याय चाहिए!"
बता दें 12 अक्टूबर को दशहरा की रात बाबा सिद्दीकी की हत्या उनके बेटे के बांद्रा ईस्ट कार्यालय के बाहर हुई। उन पर तीन हमलावरों ने छह राउंड गोलियां चलाई जिसमें उन्हें तीन गोलियां लगी थी और लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
जीशान सिद्दीकी ने आज पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की थी और बुधवार को भी मुंबई क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट कमिश्नर से मुलाकात की थी।
बता दें 66 वर्षीय बाबा सिद्दीकी की हत्या एक सुनियोजित हमला था, जिसने सिद्दीकी परिवार और समुदाय को सदमे में डाल दिया। कानून प्रवर्तन की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण दो अपराधियों, गुरमेल बलजीत सिंह और धर्मराज कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा साथी शिव कुमार गौतम अभी भी फरार है। पुलिस की जांच में संदिग्धों और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच संबंध का पता चला है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रवीण भी शामिल है, जिसके सोशल मीडिया पोस्ट ने बिश्नोई गिरोह की ओर से हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस खुलासे ने मोहम्मद जीशान अख्तर और शुभम लोनकर की तलाश तेज कर दी है, जिन्हें हत्या की साजिश रचने में मुख्य व्यक्ति माना जाता है। अधिकारियों ने उनके भागने को रोकने के लिए लुक-आउट सर्कुलर जारी किए हैं, जो सभी शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
My father lost his life protecting and saving the lives and homes of poor innocent people. Today, my family is broken but his death must not be politicised and definitely not go in vain.
— Zeeshan Siddique (@zeeshan_iyc) October 17, 2024
I NEED JUSTICE, MY FAMILY NEEDS JUSTICE!












Click it and Unblock the Notifications