Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Phalodi Satta Bazar: Exit Poll नतीजों के बीच फलोदी सट्टा बाजार ने महाराष्‍ट्र में किसकी सरकार बनाई?

Phalodi Satta Bazar Maharashtra Chunav 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर सिंगल फेज में मतदान शांतिपूर्ण सम्‍पन्‍न हो गए हैं। शाम छह बजे मतदान समाप्‍त होते ही विभिन्‍न एजेंसियों की ओर से किए गए सर्वे के आधार पर एग्जिट पोल नजीजे आने शुरू हो गए हैं। इस बीच राजस्‍थान फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान भी सुर्खियों में है।

अबकी बार महाराष्‍ट्र में किसकी सरकार बनेगी? भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन की वापसी होगी या फिर कांग्रेस की अगुवाई वाले महाविकास अघाड़ी के हाथ में सत्‍ता आएगी। इसका पता तो 23 नवंबर को होने वाली मतगणना से चलेगा, मगर फलोदी सट्टा बाजार की भविष्‍यवाणी महायुति को खुश करने वाली है।

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar Maharashtra: वोटिंग से पहले फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान, महायुति vs MVA में कौन जीतेगा?

Phalodi Satta Bazar Maharashtra Chunav 2024

महाराष्‍ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं, जिन पर एक साथ वोट डाले गए हैं। सरकार बनाने के लिए महाराष्‍ट्र में बहुमत का आंकड़ा 144 सीटें हैं। इधर, 20 नवंबर को मतदान शुरू होने से पहले फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों का अनुमान था कि महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन 144 से 152 सीटें मिल सकती हैं। महायुति सरकार बनने के भाव 40 पैसे हैं जबकि महाविकास अघाड़ी के भाव 2 रुपए से लेकर ढाई रुपए हैं। सट्टा बाजार में जिसके भाव कम होते हैं, उसके जीतने की संभावना ज्‍यादा रहती है।

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar Jharkhand: फलोदी सट्टा बाजार झारखंड में किसकी सरकार बना रहा? नतीजों से पहले जानें अनुमान

अब मतदान के बाद महाराष्‍ट्र को लेकर फलोदी सट्टा बाजार के अनुमानों में बड़ा उलटफेर हुआ है। महाराष्‍ट्र में किस पार्टी का मुख्‍यमंत्री बन सकता है। अब मतदान समाप्ति के बाद बीजेपी के भाव 40 पैसा, एनसीपी 60 पैसा शिवसेना (यूबीटी) के 55 पैसा, कांग्रेस के 50 पैसा, शिवसेना के 45 पैसा, एनसीपी (एसपी) के भाव 60 पैसा दिए हैं।

उधर, एग्जिट पोल नतीजों के बीच मुंबई फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान भी सामने आया है। यहां के सटोरिए महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में 288 सीटों में भाजपा को 90 से 95 सीटें दे रहे हैं। जबकि जबकि शिवेसना को 40-45 और एनसीपी को 10-15 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। हालांकि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में फलोदी के सटोरियों ने कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान लगाया था जबकि वास्‍तवित नतीजों में भाजपा की सरकार बनी।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन में भाजपा के अलावा सीएम एकनाथ शिंदे गुट शिवसेना व डिप्‍टी सीएम शरद पवार गुट राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) है जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाले महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शरद पवार गुट राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना शामिल है।

(Disclaimer: सट्टा खेलना गैरकानूनी है। oneindia.com सट्टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करता है। ये अनुमान गलत भी हो सकते हैं।)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+