"हिन्दू हृदय सम्राट बाळा साहेब ठाकरे आपला दवाखाना" में महाराष्ट्र के लोग करवा सकते हैं फ्री इलाज, जानें डिटेल
महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने 30 जून 2024 को पूरे दो साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रतिनिधित्व में महाराष्ट्र सरकार ने जनता के हित के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत की। इन्हीं योजनाओं में हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना योजना शुरू की है।
महाराष्ट्र सरकार ने "हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना" राज्य की 317 तहसीलों में योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ और सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। आइए जानते हैं ये योजना क्या है और क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

बता दें 1 मई 2023 को 63 वें महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार ने "हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना" योजना की शुरूआत की थी। राज्य के 317 तहसीलों में "हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना" योजना की शुरूआत की जा चुकी है और सरकार की प्लानिंग ऐसी कुल 500 क्लीनिक खोलने की है।
इस योजना के तहत 30 मेडिकल टेस्ट बिलकुल फ्री हैं और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के तहत नागरिक स्वास्थ्य संवर्धन केंद्र स्थापित करने की योजना है।
महाराष्ट्र सरकार आपला दवाखाना योजना जैसी विभिन्न पहलों के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के प्रयास में जुटी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने और जरूरतमंद लोगों के लिए घर के करीब ट्रीटमेंट की सुविधाएं प्रदान करके बड़े अस्पतालों पर दबाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
स्वास्थ्य सेवाएं
आपला दवाखाना योजना बालासाहेब ठाकरे के विचारों से प्रभावित है। याद रहे बाला साहेब ठाकरे ने स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता दी थी। मुंबई में 250 क्लीनिक में हर दिन बड़ी संख्या में मरीजों को इलाज का प्रवाधान किया गया है।इस योजना के माध्यम से 30 मेडिकल सर्विस, दवाइयां और चिकित्सा सलाह निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।
सरकार की मंशा जिला अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, तालुक अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों सहित विभिन्न स्तरों पर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने का है। इसके अलावा महिलाओं, मजदूरों और पीड़ितों की सहायता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications