महाराष्ट्र: नाराज पवार ने गृहमंत्री से पूछा- आखिर बागियों के भागने की जानकारी उन्हें क्यों नहीं थी?

उद्धव सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, जहां दो तिहाई विधायकों के साथ शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे गुवाहाटी में हैं।

नई दिल्ली, 23 जून: उद्धव सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, जहां दो तिहाई विधायकों के साथ शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे गुवाहाटी में हैं। खास बात ये है कि बागी विधायकों में महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री शंभूराज देसाई भी मौजूद हैं। इसको लेकर अब एनसीपी चीफ शरद पवार ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल के सामने गंभीर नाराजगी जताई है। साथ ही उनसे पूछा कि आखिर क्यों बागियों के भागने की जानकारी हमारे पास नहीं थी?

ncp

सूत्रों ने कहा कि दिलीप वलसे पाटिल और जयंत पाटिल ने बुधवार को मुंबई में पवार से उनके आवास पर मुलाकात की। उस दौरान पवार काफी परेशान थे। उन्होंने अपनी नाराजगी पार्टी के नेताओं को बताई। उन्होंने पूछा कि राज्य का खुफिया विभाग सरकार को सचेत क्यों नहीं कर सका, खासकर जब मंत्रियों सहित इतनी बड़ी संख्या में विधायक दूसरे राज्य में बगावत करने जाने वाले थे।

मामले में एक अधिकारी ने कहा कि जब भी कोई विधायक या मंत्री, जिसको सुरक्षा कवर मिला हो, वो दूसरे राज्य में जाता है, तो वो या उनके सहयोगी पुलिस अधिकारियों को सूचित करते हैं। कई बार गनर मंत्री या विधायक के साथ दूसरे राज्य में जाते हैं, उनके पास हथियार भी होते हैं। ऐसे में वो भी वरिष्ठ अधिकारियों को बताते हैं, ताकी दूसरे राज्य में उनको दिक्कत ना हो। ऐसे में सवाल उठ रहा कि आखिर क्यों इतनी बड़ी संख्या में विधायकों के दूसरे राज्य जाने की खबर गृह विभाग को नहीं हुई।

सूत्रों ने बताया कि पवार इस बात से भी नाराज थे कि इतनी बड़ी संख्या में विधायक दूसरे राज्य चले गए और एमवीए नेतृत्व चुपचाप देखता रहा। वहीं दूसरी ओर कुछ सूत्र ये भी कह रहे कि पवार शिंदे को सीएम पद देने को राजी हैं, लेकिन संजय राउत ने इस बात को खारिज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+