Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंकजा मुंडे के कांग्रेस में शामिल होने अटकलें हुईं तेज, नाना पटोले बोले- अगर आती हैं तो उनका स्वागत है

महाराष्ट्र के बड़े दलों बीते कुछ दिनों से बड़ी उथल पुथल की खबरें सामने आईं है। अब कांग्रेस ने पंकजा मुंडे को लेकर बड़ी बात कही है।

रांकपा में मची अंतर्कलह के बीच महाराष्ट्र (Maharashtra Congress) कांग्रेस चीफ ने बृहस्पतिवार (06 जुलाई) को बड़ा दावा किया है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमख नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री वा भाजपा नेता पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) कांग्रेस के संपर्क में है। वे कांग्रेस जॉइन करना चाहती हैं।

महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी के बाद भाजपा को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है। महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले ने कहा है कि पंकजा मुंडे भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं। एक बयान में पटोले ने कहा कि अगर पंकजा मुंडे की टॉप लीडरशिप से भी मुलाकात होना एक अच्छी बात है।

Pankaja Munde

नाना पटोले ने कहा कि हम पंकजा मुंडे का स्वागत करते हैं। पटोले ने आगे कहा, "पंकजा मुंडे अगर कांग्रेस में आती हैं तो पूरे महाराष्ट्र के हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता उनका स्वागत करेंगे।"

इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस में अनबन की खबरें आ रही थीं। अटकलें थीं कि अशोक चव्हाण कांग्रेस के कई विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हो सकते हैं। लेकिन बाद में काग्रेंस नेता नेता एक बयान के जरिए इन खबरों का खंडन किया। वहीं नाना पटोले ने इसे साजिश बताया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी जांच एजेंसियों का डर दिखाकर विपक्ष के नेताओं को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+