महाराष्ट्र: पालघर में भीड़ का खौफनाक चेहरा, चोर होने के शक एक को पीट-पीट मार डाला, 3 लोग गिरफ्तार

Palghar Mob Attack News: महाराष्ट्र के पालघर में एक बार फिर भीड़ का खौफनाक चेहरा सामने आया, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। इस पूरे मामले में पुलिस ने हमले के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना के अनुसार पालघर के पूर्वी इलाके के उमरोली रेलवे ब्रिज के पास चोर होने के शक में तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई की घटना घटी थी, जिस मामले में पालघर लोहमार्ग पुलिस में केस दर्ज करते हुए तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है।

Palghar News

दरअसल, पालघर तालुका के उमरोली, सरपाड़ा इलाके में पिछले एक महीने से चोरी की कई घटनाएं हो चुकी थी, जिसके बाद 30 अगस्त को लगभग आधी रात को उमरोली रेलवे ब्रिज के पास महावीर कॉम्प्लेक्स एरिया के लोगों ने देखा कि तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। तीनों पर चोर होने का शक करते हुए लोगों ने उनको पकड़ लिया।

जिसके बाद भीड़ ने उनकी बेहरमी से पिटाई कर दी। पिटाई के शिकार रमेश भंडारी (उम्र 32), प्रशांत मिश्रा और चंदन मिश्रा को लोहमार्ग पुलिस ने उमरोली स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के पास बेहोशी की हालत में पाया।

पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुए तीनों को बोइसर के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और उन्हें गुजरात के वलसाड के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान 6 अगस्त को रमेश भंडारी की मौत हो गई।

जिसके बाद पालघर पुलिस ने मामला दर्ज कर इसे पालघर लोहमार्ग पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। इस मामले में पालघर लोहमार्ग पुलिस ने उमरोली-सरपाड़ा इलाके से विनोद पाटिल, प्रफुल्ल घरत और कुणाल राउत नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि भंडारी की 6 सितंबर को मौत हो गई। मिश्रा भाई-बहनों की शिकायत के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तीनों को 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+