'मुंबई से गोवा जा रहे टैंकर में 2 पाकिस्तानी लेकर बैठे हैं RDX', Mumbai Police को आया धमकी भरा फोन

रविवार को मुंबई से गोवा जा रहे एक टैंकर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आए फोन कॉल में बताया के टैंकर में विस्फोटक रखा गया है।

मुंबई पुलिस ने एक धमकी भरे फोन कॉल ने जानकारी दी है। पुलिस की ओर बताया गया कि मुंबई से गोवा जाने वाले एक टैंकर में आरडीएक्स रखा गया। इस टैंकर में आतंकी बैठे हैं। पुलिस ने एक बयान में कहा, "मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि आरडीएक्स और दो पाकिस्तानी नागरिकों से भरा एक टैंकर मुंबई से गोवा जा रहा था। फोन करने वाले ने खुद को पांडे बताया। जांच जारी है।"

Pakistani carrying RDX in tanker

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को यह धमकी भरा कॉल आया था। जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि एक टैंकर में आरडीएक्स भरा हुआ है और दो पाकिस्तानी नागरिक इसे मुंबई से गोवा जा रहे हैं। मुबई पुलिस को फोन करने वाले ने खुद को पांडे बताया।

मुंबई में आतंकी साजिश को अंजाम देने से जुड़ी धमकी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी ऐसी धमकियां पुलिस कंट्रोल रूम को आती रहीं हैं। फिलहाल मामले की जांच मुंबई पुलिस ने शुरू कर दी है। दस दिन के अंदर यह तीसरी धमकी भरी कॉल है।

इससे पहले ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक और धमकीभरी कॉल आई थी। जिसमें कहा गया कि मुंबई में दोबारा 26/11 जैसा आतंकी हमला किया जायेगा। इतना ही नहीं इस मैसेज में अज्ञात शख्स ने धमकी दी थी कि यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार और मोदी सरकार निशाने पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+