Video: तेज रफ्तार का भयानक रूप, ऑटो को रौंदते हुए आगे निकली बस, फिर पेड़ से जा टकराई

नई दिल्ली, 10 अगस्त। मुंबई में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बस ड्राइर की साफ लापरवाही दिख रही है। एक ऑटो को रौंदते हुए बस आगे निकल जाती है। दुर्घटना में 4 लोग घायल हुए हैं।

Mumbai Bus accident

हादसे में घायल हुए कुछ लोगों को वेदांत अस्पताल भर्ती कराया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जोगेश्वरी के ट्रॉमा केयर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। यह घटना गोरेगांव पूर्व के डिंडोशी में मंगलवार को उस वक्त हुई जब बस के चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान सड़के किराने खड़ी गाड़ियों से को टक्कर मारते हुए बस आगे निकली। आगे ये बस एक पेड़ से जा टकराई जिसके चलते दो यात्रियों सहित पांच लोग घायल हो गए। पूरी घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

दुर्घटनाग्रस्त हुई बस संतोष नगर से कुर्ला जा रही थी। घटना की वजह कथित तौर पर बस का ब्रेक बताया जा रहा है। वहीं घटना के कारणों की जांच बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (BEST) की ओर से की जा रही है।

https://hindi.oneindia.com/news/maharashtra/over-speed-bus-damaged-auto-collides-with-the-tree-going-kurla-mumbai-701408.html

बेस्ट के अधिकारी ने बताया कि घायलों में बस चालक कुंडलिक ढोंगड़े, कंडक्टर अबसाहेब कोरे और तीन अन्य शामिल हैं। जिनमें दो यात्री और एक ऑटोरिक्शा चालक शामिल हैं। घटना दोपहर 3.30 बजे की है। जब बस रूट नं. 326, ज्योति रेस्तरां से गोरेगांव पूर्व में संतोष नगर की ओर जा रही था। इस दौरान बस अनियंत्रित हो गई और ऑटोरिक्शा को टक्कर मारते हुए पेड से जा टकराई।

मामले की जांच डिंडोशी पुलिस कर रही है। स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना की पूरी तस्वीर कैद हो हई। जिस वक्त बस अनियंत्रित हुई उसकी रफ्तार काफी तेज थी। एक साथ किनारों से टकराते हुए बस आगे बढ़ती है और पेड़ से जा कटकराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+