पैसे बांटने के आरोप पर EC ने विनोद तावड़े के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, भाजपा नेता ने बताया क्यों गए थे नालासोपारा
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा। मतदान से एक दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर बहुजन विकस अघाड़ी ने पैसा बांटने का अरोप लगाया है। नालासोपारा में पैसे बांटने के आरोप के बाद चुनाव आयोग ने विनोद तावड़े और भाजपा उत्मीदवार राजन नाइक के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है।
हालांकि इस आरोप पर हंगामा मचने के पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने इस आरोप को झूठा और बेबुनियाद बताया है और कहा पुलिस और चुनाव आयोग को सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर मामले की जांच करनी चाहिए।इसके साथ ही विनोद तावड़े ने खुलासा किया कि महाराष्ट्र चुनाव से पहले आखिर वो नालासुपारा में क्यों गए थे।

बता दें मतदान से एक दिन पहले बहुजन विकास अघाड़ी ने आरोप लगाया कि पांच करोड़ रुपये से भरी अटैची के साथ विनोद तावड़े अपने पार्टी नेताओं के साथ नालासोपारा में गए थे।
हालांकि मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए विनोद तावड़े ने कहा नालासोपारा में भाजपा विधायकों की बैठक चल रही थी। जहां मैं गया था। इस बैठक में वोटिंग के दिन आदर्श आचार संहिता क्या होगी, वोटिंग मशीनों को कैसे सील किया जाएगा और अगर कोई आपत्ति करनी है तो कैसे किया जाएगा। मैं उन्हें इसके बारे में बताने के लिए वहां गया था। जहां पर मौजूद बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं, अप्पा ठाकुर और क्षितिज ने सोचा कि हम पैसे बांट रहे हैं।
ये भी पढ़ें-Maharashtra Polls 2024: जानिए वो वजहें जिसके कारण भाजपा को महायुति की जीत लग रही पक्की?
इसके साथ ही विनोद तावड़ं ने कहा मैं भी चाहता हूं कि चुनाव आयोग और पुलिस को जांच करें, मेरे पास सीसीटीवी फुटेज है अप्पा ठाकुर और क्षितिज मुझे 40 साल से जानते हैं, पूरी पार्टी मुझे जानती है, फिर भी मेरा मानना है कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।'
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव: BJP नेता विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का बहुजन विकास अघाड़ी ने लगाया आरोप, मचा हंगामा
#WATCH | BJP National General Secretary Vinod Tawde says, "...a meeting of MLAs of Nalasopara was underway. The Model Code of Conduct for the day of voting, how will voting machines be sealed and how to go about if an objection has to be made...I went there to tell them about it.… https://t.co/kOupjvw0wE pic.twitter.com/3JFRdecQp1
— ANI (@ANI) November 19, 2024












Click it and Unblock the Notifications