Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्‍ट्र चुनाव: BJP नेता विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का बहुजन विकास अघाड़ी ने लगाया आरोप, मचा हंगामा

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र चुनाव से ठीक एक दिन पहले गरमाए सियासी माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। उन पर वोट के लिए नकदी बांटने का आरोप लगाया गया है। हालांकि भाजपा नेत तावड़े ने हंगामे के बावजूद इन आरोपों को निराधार बताते हुए इनका खंडन किया है।

भाजपा नेता तावड़े पर ये आरोप बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) के कार्यकर्ताओं ने लगाया है। उनका आराेप है कि तावड़े मुंबई के एक होटल में से मिले और भाजपा नेता तावड़े के पास वोटरों को बांटने के लिए 5 करोड़ रुपये अटैची में रखे हुए थे।

Vinod Tawde

यह घटना मुंबई विवांता होटल में हुई, जहां बीवीए कार्यकर्ताओं ने अपने प्रमुख हितेंद्र ठाकुर और उनके बेटे क्षितिज ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा नेता पर वोटरों को पैसा बांटने का आरोल लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

बता दें नालासोपारा में बीवीए का गढ़ है, यहां से हितेंद्र ठाकुर और उनके बेटे, जो दोनों क्रमशः वसई और नालासोपारा से विधान सभा के सदस्य (विधायक) हैं, क्षितिज एक बार फिर नालासोपारा सीट के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्‍होंने भाजपा नेता पर वोट खरीदने के लिए नकदी के साथ दो डायरियां मिलने का आरोप लगाया है।

इस मुठभेड़ ने तनाव को काफी हद तक बढ़ा दिया है, और होटल अब विपक्षी कार्यकर्ताओं और भाजपा प्रतिनिधियों के बीच मतदान से ठीक पहले जमकर जंग छिड़ चुकी है।

भाजपा ने इन आरोपों पर दिया जवाब

भाजपा ने इन आरोपों का जवाब अपने आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के बयानों के ज़रिए दिया है। मालवीय ने इस घटना को एक साज़िश करार देते हुए विपक्ष से कहा है कि अगर कोई ठोस सबूत मौजूद है तो उसे चुनाव आयोग के सामने पेश किया जाए। उन्होंने इसे चुनावी हार के डर से हताशा बताया और बताया कि भाजपा नेता आगामी चुनाव की तैयारी में केवल अपने बूथ की गतिविधियों का प्रबंधन कर रहे थे। मालवीय ने ये आरोप चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने के एक राजनीतिक प्रयास है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+