Maharashtra: नीतीश कुमार ने की उद्धव ठाकरे से मुलाकात, मिशन 2024 समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Nitish Kumar Meets Uddhav Thackeray: जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव भी शाम को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से मिलेंगे।

Nitish Kumar Uddhav Thackeray

Nitish Kumar Meets Uddhav Thackeray: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे से उनके निजी आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने विपक्षी एकता के तहत मिशन 2024 पर चर्चा कीं।

इस बैठक को 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी एकता को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और तेजस्वी यादव शाम को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से भी मिलेंगे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ ब्लॉक को मजबूत करने के लिए विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को भुवनेश्वर में ओडिशा के अपने समकक्ष नवीन पटनायक से भी मुलाकात की थी।

नीतीश कुमार ने क्या कहा?
मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहते है कि अधिक से अधिक विपक्षी पार्टियां एक साथ आए। एक मंच पर आए। किसी के बीच कोई विवाद नहीं होना चाहिए। हमें देश को एकजुट करना है और आगे बढ़ाना है। केंद्र सरकार इतिहास बदल रही है। विपक्ष का चेहरा कौन होगा इस सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि सबको एकजुट करना चाहते हैं लेकिन अपना कुछ नहीं चाहते हैं। सबलोग एकजुट होकर लड़ेगे। आगामी लोकसभा चुनाव में जवाब देगी।

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?
वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज से लड़ाई की शुरुआत हो चुकी है। इस देश में प्रजातंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है इसलिए हमलोग एकजुट होकर इसे बचाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विवाद होता रहता है लेकिन अब एक मत होकर देश को बचाना है। हमसब को मिलकर संविधान को बचाना है। हमें भरोसा है कि जनता हमलोगों का इंतजार कर रही है।

कुछ दिन पहले ममता बनर्जी और राहुल गांधी से भी की थी मुलाकात
उन्होंने अपने डिप्टी और राजद (डी) नेता तेजस्वी यादव के साथ हाल ही में कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की थी। इससे पहले नीतीश कुमार ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा नीतीश कुमार अब गुरुवार को मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+