नितिन गडकरी अयोध्‍या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्‍ठा पर बोले- मैंने तो आंदोलन में हिस्‍सा लिया था, जेल भी गया

देश के पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जमकर प्रचार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के स्‍टार प्रचारक नेता ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। वहीं इस सबके बीच 22 जनवरी को राम की नगरी आयोध्‍या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्‍ठा और अभिषेक समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसको लेकर लोगों में जमकर उत्‍साह है। वहीं इस बार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा मंगवार को कहा कि राम मंदिर का निर्माण होना और मंदिर का अभिषेक होना, इसका इतिहास हम कभी भूल नहीं सकते।

nitin gadkari

निनित गडकरी ने कहा राम मंदिर के इतिहास में हम कभी नहीं भूल सकते हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा मैंने खुद अयोध्‍या के राम मंदिर आंदोलन में हिस्‍सा लिया है और जेल भी गया हूं।

इसके साथ ही नितिन गडकरी ने कहा भगवान राम हमारे इतिहास, विरासत और संस्कृति के प्रतीक हैं। भारतीयों को इससे ज्यादा खुशी क्या होगी।

नितिन गडकरी ने दावा कि कि मिजोरम में भाजपा की संख्‍या बढ़ेगी और तेलंगाना में भी भाजपा बेहतर स्‍कोर करेगी और हमें अच्छी जीत मिलेगी।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गडकरी ने भरोसा जाताया कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हालिल करेगी और सत्‍ता में वापसी करते हुए जीत की हैट्रिक लगाएगी।
इसके साथ ही गडकरी ने दावा किया कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें देश के भाग्य और भविष्य को बदलने की क्षमता है।
उन्‍होंने कहा मुझे भरोसा और विश्‍वास है कि हम आगामी लोकसभा में जीत हासिल करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्‍व में हमारी सरकार ने बीते दस सालों में अच्‍छा काम किया है। बीते दस सालों में हमने विकास किया है। इसलिए हमें समर्थन मिलेगा और हम जीतेंगे।

वहीं मध्‍य प्रदेश में आगामी चुना को लेकर कहा मध्‍य प्रदेश में भाजपा ने शिवराज चौहान और प्रधानमंत्री नरें्र मोदी के नेतृत्‍व में बेहतरीन काम किया है। बीते 20 वर्षों में शिवराज सिंह चौहान और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अच्छा काम किया है। संयुक्त सरकार का डबल इंजन विकास के अच्छे काम कर रहा है इसलिए मध्‍य प्रदेश में हमारी जीत निश्चित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+