मुंबई में होगी विपक्षी गठबंधन इंडिया की अगली बैठक, संजय राउत ने किया तारीखों का खुलासा
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने विपक्षी गठबंधन इंडिया की अगली बैठक मुंबई में होने की जानकारी दी।
विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक पटना और बेंगलुरु के बाद मुंबई में आयोजित होगी। इस का खुलासा यूबीटी सांसद संजय राउत ने किया है। इस बैठक का आयोजन 31 अगस्त से 1 सितंबर को उद्धव ठाकरे की मेजबानी में किया जाएगा।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बताया कि पटना और बेंगलुरु के बाद I.N.D.I.A की बैठक 31 अगस्त से 1 सितंबर को मुंबई में होगी। बैठक की मेजबानी शिवसेना द्वारा उद्धव ठाकरे करेंगे। हमारे साथ कांग्रेस और एनसीपी भी वहां होगी। आज की बैठक में शरद पवार, सुप्रिया सुले, पृथ्वीराज चव्हाण, नाना पटोले, अशोक चव्हाण और अन्य लोग थे।

विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आप, जदयू, द्रमुक, राजद, झामुमो, राकांपा (शरद पवार), माकपा, भाकपा, रालोद, एमडीएमके, कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची (केएमडीके), शिवसेना (यूबीटी), सपा, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, वीसीके, आरएसपी, भाकपा-माले (लिबरेशन), फॉरवर्ड ब्लॉक, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), अपना दल (कमेरावाड़ी) और मणिथनेया मक्कल काची (एमएमके) शामिल हैं।
इंडिया गठबंधन की पहली बैठक पटना में दूसरी बैठक बेंगलुरु में आयोजित की गई थी। इसमें लोकसभा 2024 को लेकर एकजुटता दिखाई गई। साथ ही विपक्ष एकजुट होकर बीजेपी को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications