NEET UG 2026: मुंबई में छात्रों के लिए बड़ी राहत, नहीं रहेगा ब्लॉक, 21 जून को चलेंगी 1,820 लोकल ट्रेनें

NEET UG 2026: मुंबई में नीट यूजी 2026 की दोबारा प्रवेश परीक्षा देने जा रहे कैडिडेट्स लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सेंट्रल रेलवे ने परीक्षा के दिन, यानी 21 जून 2026, (रविवार) को मुंबई के सभी लोकल ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी की है। इस दिन किसी भी रूट पर कोई ब्लॉक नहीं रहेगा 1,820 लोकल ट्रेन सर्विस पटरियों पर दौड़ेगीं।

आमतौर पर रविवार के दिन पटरियों के रख-रखाव, सिग्नलिंग प्रणाली को दुरुस्त करने और अन्य तकनीकी सुधारों के लिए रेलवे द्वारा मेगा ब्लॉक लिया जाता है, जिसके कारण लोकल ट्रेनों की संख्या काफी कम कर दी जाती है। लेकिन आगामी रविवार को नीट परीक्षार्थियों और उनके संरक्षकों की सुविधा के लिए रेलवे ने किसी भी तरह का मेगा ब्लॉक नहीं लेने की घोषणा की है।

NEET UG 2026

1,820 मुंबई लोकल ट्रेन उपलब्ध होंगी

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि मध्य रेलवे ने फैसला किया है कि 21 जून को रविवार होने के बावजूद सभी लाइनों पर सामान्य कार्यदिवस की तरह ही ट्रेनें चलाई जाएंगी। रविवार को सामान्यत चलने वाली 1,200 की जगह पूरी 1,820 मुंबई लोकल ट्रेन उपलब्ध होंगी।

छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए लिया गया ये फैसला?

रेलवे पीआरओ ने बताया इस पहल का मुख्य उद्देश्य परीक्षा देने वाले छात्रों और उनके माता-पिता के सफर को आसान और बाधा मुक्त बनाना है। बिना किसी रुकावट के लगातार चलने वाली ये ट्रेनें सुनिश्चित करेंगी कि परीक्षार्थी बिना किसी हड़बड़ी या मानसिक तनाव के अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले पहुंच सकें।

परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचने की बड़ी राहत

विशेष रूप से की गई इस व्यवस्था के अंतर्गत सभी रूटों पर 94 एसी लोकल ट्रेन सर्विस भी पूरी क्षमता के साथ दौड़ेंगी। इस फैसले से मध्य रेलवे नेटवर्क की हार्बर, ट्रांस-हार्बर और मुख्य लाइन पर यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों सहित दूर-दराज के इलाकों जैसे कल्याण, कसारा, कर्जत और पनवेल से आने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन ने सभी प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों और भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैनात करने का फैसला किया है। इसके साथ ही, स्टेशनों पर टिकट और पास काउंटर भी पूरी तरह से खुले रहेंगे ताकि टिकट खरीदने के लिए छात्रों को लंबी कतारों में न लगना पड़े और उनका कीमती समय बर्बाद न हो।

क्‍यों हो रही दोबार नीट यूजी 2026 परीक्षा?

मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने वाली देश की सबसे प्रतिष्ठित नीट-यूजी परीक्षा इस साल काफी विवादों के घेरे में रही है। इससे पहले यह परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के तहत 3 मई 2026 को देश भर में आयोजित की गई थी। लेकिन परीक्षा के तुरंत बाद प्रश्नपत्र लीक होने और अन्य अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आने लगे थे।

इन आरोपों की गंभीरता और छात्रों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने 12 मई 2026 को परीक्षा रद्द करने की घोषणा की थी। वर्तमान में प्रश्नपत्र लीक मामले की तह तक जाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई द्वारा इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

भविष्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षा मंत्रालय, राज्य सरकारों, एनटीए और प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों के आला अधिकारियों ने हिस्सा लिया और दोबारा होने वाली परीक्षा की सुरक्षा व तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की।

मुंबई की लोकल ट्रेनों में हर साल बढ़ रहे यात्री

मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों पर यात्रियों का भरोसा और दबाव लगातार बढ़ रहा है। सेंटल रेलवे द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों पर गौर करें तो विशेष रूप से वातानुकूलित यानी एसी लोकल ट्रेनों के प्रति यात्रियों का झुकाव तेज गति से बढ़ा है।

सेंट्रल रेलवे के अनुसार, 26 जनवरी से 20 मई 2026 के बीच की अवधि में एसी लोकल ट्रेनों में प्रत्येक सेवा में यात्रियों की औसत संख्या 1,664 दर्ज की गई। अगर इसकी तुलना साल 2025 की इसी अवधि से की जाए, तो तब प्रति सेवा औसत यात्री संख्या 1,474 थी। इस प्रकार एसी लोकल सेवाओं में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में 12.9 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि देखी गई है।

Mumbai Water Crisis: मुंबई पर गहराया जल संकट, मानसून की देरी ने बढ़ाई चिंता, 7 झीलों में कितना बचा है पानी?
Mumbai Water Crisis: मुंबई पर गहराया जल संकट, मानसून की देरी ने बढ़ाई चिंता, 7 झीलों में कितना बचा है पानी?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+