IND vs ENG: वॉशिंगटन सुंदर लॉर्ड्स वनडे से हुए बाहर, 23 साल के युवा खिलाड़ी ने किया रिप्लेस

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले लॉर्ड्स एकदिवसीय मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के ऑल राउंडर वॉशिंगटन सुंदर इस मुकाबले से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने उनकी जगह रिप्लेसमेंट की घोषणा भी कर दी है।

कार्डिफ में सुंदर को हेमस्ट्रिंग में चोट थी, इसकी वजह से वह गेंदबाजी करने के लिए भी नहीं आए थे। टीम इंडिया को वहां हार का सामना करना पड़ा था। उनकी जगह 23 साल के युवा क्रिकेटर को बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल कर लिया गया है।

IND vs ENG

वॉशिंगटन सुंदर का रिप्लेसमेंट कौन?

बीसीसीआई ने वॉशिंगटन सुंदर की जगह हर्ष दुबे को टीम में शामिल करने की घोषणा की है। हालांकि प्लेइंग इलेवन में उनको जगह मिलेगी या नहीं, इस पर संशय है। शायद उनको बेंच पर ही बैठना पड़ेगा क्योंकि टीम कॉम्बिनेशन में एक स्पिनर लाया जा सकता है।

कुलदीप यादव की राह आसान

कुलदीप यादव अब तक बेंच पर थे, उनकी जगह अब टीम में पक्की दिखाई दे रही है। कुलदीप यादव की गेंद टर्न भी लेती है और लॉर्ड्स में कंडीशंस उनको सूट करेगी। स्पिन पिच से उनको फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह गेंद को कलाई से टर्न करने में माहिर हैं और इंग्लैंड को परेशानी हो सकती है।

प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय?

सुंदर के बाहर होने पर अब प्लेइंग इलेवन में बदलाव तो तय हो गया है। पिछले मैच में भारतीय टीम को स्पिनर की कमी खली थी। सुंदर ने पहले मैच में बैटिंग से गदर काटते हर फिफ्टी जमाई थी। अगर केएल राहुल फिट होते हैं, तो वह टीम में आ सकते हैं। उनके आने से ईशान किशन को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

लॉर्ड्स में कब होगा टॉस?

लॉर्ड्स एकदिवसीय मैच का टॉस दोपहर 3 बजे हो जाएगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर इस मुकाबले की शुरुआत हो जाएगी। भारतीय टीम के लिए सीरीज जीतने का अच्छा मौका है लेकिन एक आंकड़ा ऐसा भी है, जो परेशानी बढाता है। लॉर्ड्स में भारत को 22 सालों से एकदिवसीय क्रिकेट में जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला है। इस आंकड़े को गलत साबित करने का मौका भी भारतीय टीम के पास रहेगा।

IND vs ENG: लॉर्ड्स ODI में भारतीय टीम करेगी 2 बदलाव? बेंच पर बैठा दिग्गज आएगा टीम में वापस
IND vs ENG: लॉर्ड्स ODI में भारतीय टीम करेगी 2 बदलाव? बेंच पर बैठा दिग्गज आएगा टीम में वापस
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+