IND vs ENG 3rd ODI: कब होगा भारत-इंग्लैंड लॉर्ड्स ODI का टॉस? बदल गया मैच शुरू होने का टाइम
IND vs ENG 3rd ODI Time: भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए करो या मरो वाला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। एजबेस्टन में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। इसके इंग्लैंड ने शानदार वापसी की। कार्डिफ में इंग्लैंड की टीम ने जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी कर ली।
अंतिम एकदिवसीय मुकाबला एक तरह से फाइनल मैच की तरह है। जो जीतेगा वही ट्रॉफी लेकर जाएगा। हारने वाले को सिर्फ निराशा मिलेगी। टी20 में इंग्लैंड ने ट्रॉफी जीती थी। उसका बदला टीम इंडिया इस मैच में लेना चाहिए। दोनों ही टीमें सॉलिड हैं।

IND vs ENG: कितने बजे शुरू होगा मैच?
रविवार को होने वाले इस मुकाबले के लिए टॉस का समय एक बार फिर बदल गया है। पिछले मैच की तुलना में इस बार मुकाबला दो घंटे पहले शुरू हो जाएगा। इसका मतलब है कि टॉस का समय भी अलग रहेगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा और टॉस का समय 3 बजे रहेगा।
भारतीय टीम जीत के लिए तरसी
लंदन के लॉर्ड्स में मैच का अलग ही चार्म होता है। हाल ही में भारत की महिला टीम ने अंग्रेजों को वहां टेस्ट मैच में पराजित किया है। उस ऐतिहासिक बालकनी में भारतीय टीम दिखाई देगी। टीम में भी कुछ बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। टॉस के समय स्थिति साफ़ होगी।
भारतीय टीम ने 2002 में वहां नेटवेस्ट ट्रॉफी जीती थी लेकिन बाद में स्थिति खराब होती चली गई। क्रिकेटके मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में भारतीय टीम को 22 सालों से जीत का इंतजार है। 2004 में भारत ने वहां अंतिम मैच जीता था और उस समय कप्तान सौरव गांगुली थे। उसके बाद से अब तक जीत का अकाल चला आ रहा है।
IND vs ENG: कहां देखें मैच का सीधा प्रसारण
भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण देखने के लिए कुछ तरीके हैं। उनमें पहला तरीका यही है कि टीवी पर जाकर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मुकाबले के आनंद उठाया जाए। दूसरा तरीका ऑनलाइन है, जिसमें जियो-हॉटस्टार पर सब्सक्रिप्शन के साथ मैच देखा जाए, कई मोबाइल रिचार्ज पर फ्री सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन भी होता है। फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स फ्री में लाइव प्रसारण करता है, वहां भी लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।













Click it and Unblock the Notifications