खुफिया मामलों के उस्ताद, दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर IPS अनुराग कुमार के पास है कौन-कौन सी डिग्री?

IPS Anurag Kumar Educational Profile: दिल्ली पुलिस को नया पुलिस आयुक्त मिल गया है। केंद्र सरकार ने 1994 बैच के AGMUT कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी अनुराग कुमार को राजधानी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। वह अब तक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। खुफिया और सुरक्षा से जुड़े मामलों में लंबे अनुभव के बाद अब उन्हें दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब राजधानी में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

अनुराग कुमार अब मौजूदा पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा की जगह यह पद संभालेंगे। अनुराग कुमार लंबे समय से इंटेलिजेंस ब्यूरो में अहम जिम्मेदारियां निभा रहे थे। स्पेशल डायरेक्टर के तौर पर उन्होंने कई संवेदनशील मामलों में काम किया। अब उन्हें दिल्ली पुलिस का नेतृत्व सौंपा गया है।

IPS Anurag Kumar Educational Profile

ये भी पढ़ें: MHA में बड़ी जिम्मेदारी और CBSE की कमान, कौन हैं एक साथ दो बड़े पद संभालने वाले IAS लोखंडे प्रशांत सीताराम?

कौन हैं अनुराग कुमार? पास में है कौन-कौन सी डिग्री?

अनुराग कुमार 1994 बैच के AGMUT कैडर के IPS अधिकारी हैं। पुलिस सेवा में उन्हें 32 साल से ज्यादा का अनुभव है। पिछले पांच वर्षों में उन्हें दो बार प्रमोशन भी मिल चुका है। IB में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान, उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी रणनीतियों, खुफिया जानकारी के विश्लेषण और सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों जैसी अहम जिम्मेदारियां संभालीं। इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री रखने वाले कुमार को 2010 में सराहनीय सेवा के लिए 'पुलिस मेडल' और 2016 में विशिष्ट सेवा के लिए 'राष्ट्रपति पुलिस मेडल' से सम्मानित किया गया।

दिल्ली पुलिस में इससे पहले 3 मार्च को बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई थीं। इस दौरान 70 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए थे, जिनमें 50 IPS और 20 DANIPS अधिकारी शामिल थे। उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद लागू हुए इस बदलाव में स्पेशल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर और डीसीपी स्तर तक कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई थी। जिला पुलिस, अपराध शाखा, ट्रैफिक, सुरक्षा और अन्य विशेष इकाइयों में भी नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

ये भी पढ़ें: कौन हैं दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर IPS अनुराग कुमार? सतीश गोलचा की रिटायरमेंट से पहले ही अचानक छुट्टी! क्यों?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+