NTA ने यश यादव का NEET रिजल्ट जारी करने से क्यों किया इनकार?परीक्षा में बैठने के लिए लेनी पड़ी थी कोर्ट की मदद

NEET UG 2026 का रिजल्ट 16 जुलाई को सामने आ चूका है। टॉपर्स की चर्चा के बीच NEET रिजल्ट से एक नया मामला चर्चा में है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक के आरोपी यश यादव के रिजल्ट पर रोक लगा दी है। यश को नीट यूजी री-एग्जाम में शामिल होने दिया गया था पर उसका रिजल्ट जारी नहीं किया गया है।

दिल्ली की अदालत ने यश को 21 जून को हुए री-एग्जाम में शामिल होने की अनुमति दी थी, लेकिन अब उसके परिणाम पर रोक लगा दी गई है। इस फैसले के बाद एक बार फिर नीट पेपर लीक मामले की जांच चर्चा में आ गई है। NTA ने बाकी सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जबकि यश यादव के मामले में अंतिम फैसला जांच पूरी होने और संबंधित अधिकारियों के निर्णय के बाद ही लिया जाएगा। इस पूरे मामले की जांच फिलहाल केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है।

Yash Yadav NEET Result Withhold

पेपर लीक के बाद दोबारा हुई थी परीक्षा

NTA ने 12 मई को घोषणा की थी कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा पेपर लीक की वजह से रद्द की जा रही है। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। री-एग्जाम का परिणाम 16 जुलाई को जारी हुआ, लेकिन यश यादव का रिजल्ट इसमें शामिल नहीं किया गया। CBI के अनुसार, 13 मई को गिरफ्तार किए गए यश यादव ने टेलीग्राम के जरिए लीक हुआ क्वेश्चन पेपर हासिल किया था। जांच एजेंसी का आरोप है कि उसने कथित तौर पर यह प्रश्नपत्र 10 लाख रुपये लेकर अन्य लोगों तक पहुंचाया। CBI का कहना है कि पेपर फैलाने में उसकी अहम भूमिका रही है।

ये भी पढ़ें: रिक्शा चलाने वाले के पोते ने NEET में पाई सफलता, आदित्य बनेंगे गांव के पहले डॉक्टर!

कोर्ट ने परीक्षा देने की दी थी अनुमति

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 16 जून को अपने आदेश में कहा था कि किसी छात्र पर लगे आरोप और परीक्षा देने का अधिकार दो अलग-अलग बातें हैं। अदालत ने माना कि सिर्फ आरोपों के आधार पर किसी उम्मीदवार को परीक्षा से नहीं रोका जा सकता। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि किसी छात्र की पात्रता, चयन या रिजल्ट पर अंतिम फैसला परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था और संबंधित प्राधिकरण ही करेंगे। इसी आधार पर यश यादव को री-एग्जाम में बैठने की अनुमति दी गई थी।

जमानत नहीं मिली, फिर भी दी परीक्षा

यश यादव ने अदालत से अंतरिम जमानत की मांग की थी। उसने कहा था कि उसे NEET री-एग्जाम देना है और उनकी बहन की शादी भी है। हालांकि अदालत ने मामले की गंभीरता और शुरुआती जांच को देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद उसे न्यायिक हिरासत में रहते हुए परीक्षा देने की अनुमति मिली।

कौन है यश यादव?

20 वर्षीय यश यादव हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाले हैं। वह उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून का छात्र हैं। उसने 21 जून को न्यायिक हिरासत के दौरान NEET UG री-एग्जाम दिया। इसके अगले दिन अदालत ने उसे बहन की शादी में शामिल होने के लिए भी अस्थायी अनुमति दी थी।

NTA ने साफ किया है कि बाकी सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, लेकिन यश यादव का परिणाम फिलहाल रोका गया है। पेपर लीक मामले की जांच पूरी होने और सक्षम प्राधिकरण के फैसले के बाद ही यह तय होगा कि उनका रिजल्ट जारी किया जाएगा या नहीं।

ये भी पढ़ें: NEET UG परीक्षा देने वाले घटे, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कटऑफ! री-एग्जाम की वजह से बढ़े क्वालीफाइंग मार्क्स?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+