Supriya Sule: सुप्रिया सुले बनीं सास, बेटी रेवती की हुई शादी, कौन हैं दामाद? सामने आई तस्वीर
Supriya Sule Daughter Revati Marriage: NCP (SP) की वर्किंग प्रेसिडेंट और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सांसद सुप्रिया सुले अब सास बन गई हैं, रेवती सुले ने शनिवार को नागपुर के उद्योगपति सरंग लाखानी के साथ विवाह सूत्र में बंध गए, जिसमें राजनीति जगत के कई दिग्गज शामिल हुए।
मालूम हो कि पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी स्मृति शिंदे ने सोशल मीडया पर दोनों की शादी के बारे में सबको सबसे पहले बताया था। उन्होंने फरवरी में ट्वीट पर लिखा था कि 'बधाई हो बहन और जीजाजी', साथ में उन्होंने रिंग वाली ईमोजी भी बनाई है।

इस पोस्ट के बाद सुप्रिया और उनके परिवारवालों को बधाई देने का तांता लग गया था, लोग उनके दामाद के बारे में जानने को उत्सुक हैं। आपको बता दें कि रेवती की शादी सारंग लखानी से हुई है, जो कि मूल रूप से मुंबई के ही रहने वाले हैं और विश्वराज ग्रुप के अध्यक्ष अरुण लखानी के पुत्र हैं।
Supriya Sule Damad: कुशल बैडमिंटन खिलाड़ी भी है सारंग अरुण लखानी
उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक सारंग पिछले 8 सालों से विश्वराज ग्रुप में बतौर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कार्यरत है, इससे पहले उन्होंने मॉडर्न हाइड्रोजन में बिज़नेस डेवलपमेंट कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया था। 23 जुलाई 1992 को जन्मे सारंग एक जाने-माने बिजनेसमैन होने के साथ-साथ बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।

Supriya Sule Daughter: लंदन से पढ़ाई की सुप्रिया सुले की बेटी रेवती
अगर सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की बात करें तो देखने में बेहद ही खूबसूरत रेवती ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, साल 2024 के चुनाव में उन्होंने बारामती में अपनी मां के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई थी,. इस दौरान, उन्होंने चचेरे भाई युगेंद्र पवार के रोड शो में भी हि्स्सा लिया था।

Supriya Sule Daughter Revati Marriage: नागपुर में है विश्वराज ग्रुप का ऑफिस
विश्वराज ग्रुप नागपुर स्थित एक प्रमुख भारतीय कंपनी है, जो कि PPP मॉडल के तहत जल आपूर्ति, सीवेज ट्रीटमेंट और अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण परियोजनाओं पर काम करती है । 1999 में स्थापित, यह भारत के 30 शहरों में 2000+ MLD क्षमता के प्रोजेक्ट्स के साथ जल प्रबंधन और अब रिन्यूएबल एनर्जी (सौर ऊर्जा) सेक्टर में काम कर रही है। साल 1999 में, अरुण लखानी ने विश्वराज हाउसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड का, अधिग्रहण किया था। साल 2000 में, कंपनी का नाम बदलकर विश्वराज एनवायरनमेंट लिमिटेड कर दिया गया था।
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने शेयर की तस्वीर
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने शादी की तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा कि 'मुंबई में रेवती सुले और सारंग लखानी की शादी में शामिल हुआ। मैं नव-विवाहित जोड़े को उनके नए सफ़र की शुरुआत पर दिल से बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ। उनकी ज़िंदगी खुशियों और हमेशा साथ निभाने वाले साथी के साथ से भरी रहे। इस खुशी के मौके पर सांसद श्रीमती सुप्रिया सुले और पूरे परिवार को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।'












Click it and Unblock the Notifications