Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में शरद पवार गुट की सीटें कंफर्म, अंतिम दौर की चर्चा, फिर होगा ऐलान
लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच महाराष्ट्र में कैंडिडेट्स को लेकर एनसीपी (एससीपी) की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक के दौरान सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम फाइनल करने पर चर्चा हुई। पार्टी की मुताबिक, अगली बैठक अंतिम दौर की होगी, जिसके बाद कैंडिडेट्स लिस्ट जारी होगी।
महाराष्ट्र की शेष लोकसभा सीटों के लिए एनसीपी (एससीपी) के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द हो सकती है। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने सोमवार की बैठक के बाद एक बयान में कहा, "आज हमने रावेर लोकसभा सीट पर चर्चा के लिए एक बैठक की। रावेर के पार्टी नेता और पार्टी प्रमुख शरद पवार मौजूद थे। बैठक में सभी सीटों पर फैसला हो गया है। कल अंतिम दौर की चर्चा होगी और हमारी कोशिश सभी सीटें जीतने की है।"

वहीं एनसीपी (एससीपी) नेता सुप्रिया सुले ने महायुति गठबंधन पर निशाने पर लिया है। उन्होंने आईएनडीआईए से एकजुटता दिखाने की अपील के साथ कहा कि हम सभी को एक साथ खड़ा होना होगा और उन्हें सभी 48 सीटों पर कड़ी टक्कर देनी होगी। सुप्रिया सुले ने कहा कि बारामती से शरद पवार को हराने और खत्म करने की कड़ी मेहनत की जा रही है, लेकिन हमें सभी ताकतों को पराजित करना है।
बीजेपी गठबंधन को बताया 'ईस्ट इंडिया कंपनी'
सुप्रिया सुले ने कहा, "वे सभी ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह मेरे खिलाफ हैं, लेकिन मैं उनके खिलाफ लड़ रही हूं, जो बारामती में मेरे खिलाफ हैं और हम निश्चित रूप से जीतेंगे। बता दें कि एनसीपी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार का गृह क्षेत्र बारामती है, जहां उनकी बेटी और 3 बार की सांसद सुप्रिया सुले फिर चुनाव मैदान में है। सुप्रिया सुले को टक्कर देने के लिए अजित पवार ने पत्नी सुनेत्रा पवार को चुनाव मैदान में उतारा है। वहींइससे पहले भी सांसद सुप्रिया सुले बीजेपी पर भी बड़ा आरोप लगा चुकी है। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी उनके पिता के करियर को खत्म करना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications