NCP Political Crisis: टूट के बाद एमवीए के पास अब कुल कितने विधायक? कांग्रेस बना सबसे बड़ा दल!
महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। एनपीसी नेता अजित पवार कई दिग्गज नेताओं और विधायकों के साथ लेकर बीजेपी के साथ चले गए। अजित पवार के खेमे का दावा है कि, उनके पास 30 से अधिक विधायकों का समर्थन है।
महाराष्ट्र की राजनीति में बदले परिदृश्य के साथ संख्या में परिवर्तन आ गया है ।महाराष्ट्र में विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं। जिसमें से 145 सीटें जीतने वाली पार्टी को सत्ता मिलती है। नए आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस राज्य में दूसरा बड़ा दल बन गया है।

आईए जानते हैं बदले हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में आंकड़े कैसे बदले हैं। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने दावा किया कि एनसीपी के 53 में से 40 विधायक राज्य सरकार का समर्थन कर रहे हैं।
ऐसे में कुल 53 विधायकों में से शरद पवार की एनसीपी के पास सिर्फ13 विधायक बचते हैं। अब 40 विधायक अजित पवार से के साथ महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए। वहीं बीजेपी के पास फिलहाल 105 एमएलए हैं।
वहीं शिवसेना में टूट के बाद शिंदे गुट के पास 40 विधायक हैं और उद्धव गुट के पास सिर्फ 16 विधायक बचे हैं। इसके कांग्रेस के पास उसके 45 विधायक बचे हुए हैं। अन्य विधायकों की संख्या 23 है। महाराष्ट्र की बदली राजनीति में कांग्रेस 45 विधायकों के साथ राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है।
शिवसेना और एनसीपी में टूट के बाद कांग्रेस महाविकास अघाड़ी(एमवीए) में अब सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। एमवीए के गठन के समय 60 विधायकों के साथ शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी थी। वही 54 विधायकों से साथ एनसीपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी। लेकिन इन दोनों पार्टियों में टूट के बाद कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। वहीं एमवीए में अब कुल विधायकों की संख्या 74 रह गई है।
रविवार को अजित पवार ने 8 विधायकों छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल, धर्मराव अत्राम, संजय बनसोड़े, अदिति तटकरे और हसन मुश्रीफ के साथ मंत्री पद की शपथ ली थी। अजित पवार का कहना है कि उनके साथ पार्टी के 53 में से 40 विधायक हैं। यानी एक तिहाई से ज्यादा। ऐसे में पार्टी पर अधिकार को लेकर चुनाव आयोग में अजित पवार गुट का दावा मजबूत रहेगा और शरद पवार को पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications