NCP सांसद सुप्रिया सुले और उनके पति को हुआ कोरोना, ट्वीट कर बोलीं- हममें कोविड के लक्षण नहीं

मुंबई, 29 दिसंबर। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस की अगली लहर का संकट गहराने लगा है। इस बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सांसद सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद सुले कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। सुप्रिया सुले ने खुद ट्वीट कर कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी दी। उन्होंने बीते कुछ समय से अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना जांच करानी की अपील की है। सुप्रिया सुले ने ये भी बताया कि उनमें और उनके पति में कोविड के कोई भी लक्षण नहीं हैं।

NCP MP Supriya Sule and her husband got coronavirus said we do not have symptoms of Covid19

गौरतलब है कि कोरोना मामले में एक बार फिर महाराष्ट्र कि स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है। सुप्रिया सुले से पहले महाराष्ट्र की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ कोरोना संक्रमित मिली थीं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सुप्रिया सुले और उनके पति ने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। ट्वीट में कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए सुले ने लिखा, 'सदानंद और मैं दोनों ने कोरोना का टेस्ट कराया था, हमारी रिपोर्ट पॉजिटिव है। हमारे संपर्क में आए लोगों से अनुरोध है कि वह भी अपना कोरोना टेस्ट कराएं, अपना ख्याल रहें।'

Recommended Video

    Maharashtra Coronavirus Update: Supriya Sule कोरोना संक्रमित | Omicron Maharashtra | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: लंदन से फ्लाइट ली तो कोरोना रिपोर्ट थी निगेटिव, दिल्ली में निकली पॉजिटिव, फिर हुआ यह..

    बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में कोरोना विस्फोट हुआ है। शीतकालीन सत्र में दो मंत्रियों, हाउस स्टाफ, पुलिसकर्मियों और कार्यवाही को कवर करने वाले पत्रकारों सहित कम से कम 55 लोग कोरोनो पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों में शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, के सी पड़वी और भारतीय जनता पार्टी के विधायक समीर मेघे शामिल हैं। शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट कर लिखा कि, 'आज मुझे पता चला है कि कल शाम लक्षण दिखाई देने के बाद आज मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। मेरे लक्षण अपेक्षतया थोड़े हल्के हैं। मैं ठीक हूं और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरा आग्रह है कि जो लोग मुझसे पिछले कुछ दिनों में मिले हैं, एहतियातन अपना कोविड टेस्ट करा लें।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+