लंदन से फ्लाइट ली तो कोरोना रिपोर्ट थी निगेटिव, दिल्ली में निकली पॉजिटिव, फिर हुआ यह..
नई दिल्ली, 29 दिसंबर: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनियाभर में दहशत फैला रखी है। भारत में भी नए वैरिएंट के काफी मामले सामने आ चुके हैं। नए वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने विदेशों आने वाले यात्रियों के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं। इसी बीच दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर इन्ही नए दिशा-निर्देशों के चलते एक परिवार को काफी परेशानी का समाना करना पड़ा है। ये परिवार लंदन से इंडिया अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ न्यू ईयर मनाने आया था।

आदर्श मिश्रा और उनकी 11 साल की बेटी इशिता ने जब लंदन से दिल्ली के उड़ान भरी तब उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पर 22 दिसंबर को आईजीआई में उतरने के बाद जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन इस बीच इस परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इशिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें रामलीला मैदान स्थित कोविड सेंटर भेज दिया गया।
जहां पर टेंट में पिता और बेटी को ठंड़ के बीच छह घंटे इंतजार करना पड़ा। एनडीटीवी के मुताबिक मिश्रा ने बताया कि, वहां मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और अन्य लोगों ने उन परिस्थितियों में भी अच्छा काम किया। असली समस्या नीतियों में "स्पष्टता की कमी" है। उन्होंने कहा कि अब हम जिस समस्या का सामना कर रहे हैं, वह यह है कि हम इस स्थान को कब छोड़ सकते हैं, इस बारे में कोई खबर नहीं है।
परिवार ने देश में 10-12 दिन बिताने की योजना बनाई थी, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी को 14- दिन क्वारंटाइन से पहले छोड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती है, भले ही वह पूरी तरह से एसिम्टोमैटिक हो। इशिता ने बताया कि मैं बहुत परेशान महसूस कर रही हूं। मुझे अपनी मां और भाइयों को याद कर रही हूं। सब कुछ बहुत अनिश्चित है। मुझे नहीं पता कि मैं घर कब जा पाऊंगी।












Click it and Unblock the Notifications