सुप्रिया सुले को लेकर वायरल हुआ अजित पवार का बयान, NCP MP प्रफुल पटेल बोले-यह उनका व्यक्तिगत मामला
NCP MP Praful Patel: महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है। रक्षाबंधन से ठीक पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपनी चचेरी बहन सुप्रिया सुले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बहन के खिलाफ अपनी पत्नी के चुनाव मैदान में उतरने को एक बड़ी गलती बताया है। इसके बाद से ही महाराष्ट्र में महायुति के कमजोर होने की खबरें जोर पर हैं।
अब इसे लेकर एनसीपी सांसद प्रफुल पटेल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "... यह उनका व्यक्तिगत मामला है, उनके परिवार का मामला है। वह राज्य के वरिष्ठ नेता हैं और हमारी पार्टी एनसीपी के अध्यक्ष हैं। अगर उन्होंने कुछ कहा है तो मुझे नहीं लगता कि इस पर मुझे और कुछ कहना उचित होगा।"

#WATCH | Gondia, Maharashtra | On the statement of Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar, NCP MP Praful Patel says, "... It is his personal matter, his family's matter. He is a senior leader in the state and the President of our party NCP. If he has said something then I… pic.twitter.com/opEfM5Zacf
— ANI (@ANI) August 14, 2024
क्या कहा था अजित पवार ने?
अजित पवार ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि राजनीति को घर के भीतर नहीं आने देना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं अपनी सभी बहनों से प्यार करता हूं। मैंने अपनी बहन के खिलाफ सुनेत्रा को मैदान में उतारकर गलती की। ऐसा नहीं होना चाहिए था। लेकिन (एनसीपी के) संसदीय बोर्ड ने यह फैसला लिया था। लेकिन अब मुझे लगता है कि यह एक गलत फैसला था।"
जब उनसे रक्षाबंधन को लेकर सवाल किया गया कि क्या वो अपनी चचेरी बहन से मिलने जाएंगे, तो अजीत ने बताया कि वह इस समय दौरे पर हैं, लेकिन यदि वे सभी उस दिन एक ही स्थान पर होंगे तो वह उनसे मिलेंगे।
अजित पवार के बयान पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
अजित पवार के बयान पर शरद पवार की बेटी और अजित पवार की बहन सुप्रिया सुले ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है क्योंकि उन्होंने टीवी नहीं देखा है।












Click it and Unblock the Notifications