NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कार्यकाल खत्म होने से पहले दिया राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा, खुद बताया कारण?
NCP Praful Patel News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। 67 वर्षीय प्रफुल्ल पटेल, जो कभी शरद पवार के भरोसेमंद सहयोगी थे, मौजूदा वक्त में अजित पवार गुट के साथ हैं, जिसे हाल ही में चुनाव आयोग ने 'असली' एनसीपी के रूप में मान्यता दी है।
अजित गुट के नेता, राज्यसभा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कार्यकाल खत्म होने से पहले राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए इस्तीफे की वजह बताई?

अजित पवार और उनके समर्थकों के महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार में शामिल होने के कारण पार्टी के विभाजन से एक साल पहले जुलाई 2022 में प्रफुल्ल पटेल को पांचवें कार्यकाल के लिए राज्यसभा के लिए चुना गया था।
ऐसे में एक बार फिर अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 14 फरवरी को प्रफुल्ल पटेल को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया।
ऐसे में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने ट्वीट किया, "मुझे 2022-2028 के कार्यकाल के लिए राज्यसभा सांसद के रूप में चुना गया था। मैंने राज्यसभा सदस्यता के अपने 4 साल के संतुलित पुराने कार्यकाल से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि मैं एक नए कार्यकाल के लिए राज्यसभा के लिए चुना गया हूं जो 2024 से 2030 तक प्रभावी होगा इसलिए मैं 2030 तक अगस्त सदन का सदस्य बना रहूंगा।"
राज्यसभा सचिवालय की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक राज्य सभा के निर्वाचित सदस्य प्रफुल्ल पटेल ने राज्य सभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है।
बता दें कि प्रफुल्ल पटेल एनसीपी उम्मीदवार के तौर पर निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। पटेल के अलावा हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में महाराष्ट्र से बीजेपी के अशोक चव्हाण और मेघा कुलकर्णी, कांग्रेस के चंद्रकांत हंडोरे और शिवसेना के मिलिंद देवड़ा निर्विरोध चुने गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications