Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अनिल देशमुख को जमानत मिलने के 10 मिनट बाद ही उस पर लगी रोक, SC जाएगी सीबीआई

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख एक साल से जेल में बंद हैं। उनको सोमवार को जमानत तो मिल गई, लेकिन 10 मिनट बाद ही कोर्ट ने उस पर 10 दिन की रोक लगा दी।

anil

Recommended Video

    Maharashtra: Bombay HC ने Anil Deshmukh को दी जमानत, फिर अपने ही आदेश पर लगाई रोक | वनइंडिया हिंदी

    महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख को भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग मामले में राहत मिली है, जहां बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली। हालांकि अभी देशमुख जेल में ही रहेंगे, क्योंकि सीबीआई ने इस पर 10 दिन की रोक की मांग की। साथ ही सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के लिए समय मांगा। देशमुख करीब एक साल से जेल में बंद हैं और उनके जमानत के कई आवेदन खारिज हो चुके हैं।

    देशमुख को पिछले साल 2 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था, तब से वो जेल में बंद हैं। कोरोनरी एंजियोग्राफी के लिए अक्टूबर में उनको एक निजी अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया। पिछले महीने उन्होंने सीबीआई की विशेष अदालत के सामने जमानत की याचिका दायर की थी, लेकिन वो खारिज हो गई। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया। वहां से सोमवार को एनसीपी नेता को जमानत तो मिल गई, लेकिन 10 मिनट बाद कोर्ट ने उस पर रोक लगा दी। फिलहाल अभी उन्हें 10 दिन और इंतजार करना पड़ेगा। जमानत के आदेश के साथ कोर्ट ने उनको अपना पासपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए और उनके विदेश जाने पर भी रोक लगा दी गई है।

    परमबीर ने लगाया था आरोप
    आपको बता दें कि मार्च 2021 में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को मुंबई में रेस्टोरेंट और बार से हर महीने 100 करोड़ की वसूली का टारगेट दिया था। इसके लिए उन्होंने सचिन वाजे को काम पर लगाया था। वाजे का नाम एंटीलिया केस में सामने आ चुका है। परमबीर का ये भी आरोप था कि वाजे ने देशमुख के लिए 4.70 करोड़ रुपये इकट्ठा किए थे। वहीं मुंबई की एक विशेष अदालत ने 18 नवंबर को देशमुख से जुड़े मामले में बर्खास्त सचिन वाजे को जमानत दे दी थी। वो भी अभी जेल में ही है, क्योंकि एंटीलिया केस, मनसुख हत्याकांड में उनको जमानत नहीं मिली।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+