NCP में बगावत पर सुप्रिया की सख्ती, प्रफुल्ल पटेल-सुनील तटकरे को अयोग्य ठहराने की मांग, पवार बोले- नाम काट दें

महाराष्ट्र में NCP Crisis लगातार सुर्खियों में है। शरद पवार के खिलाफ बगावत पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की कार्यकारी अध्यक्ष और शरद की बेटी सुप्रिया सुले ने सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने नेताओं को अयोग्य ठहराने की मांग की है।

रविवार को अजित पवार समेत 9 एनसीपी नेताओं ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार ज्वाइन कर ली। इसके बाद सोमवार को एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने पार्टी प्रमुख शरद पवार को पत्र लिखकर सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को अयोग्य ठहराने की मांग की है।

NCP Crisis

बेटी का लेटर, पिता ने तत्काल एक्शन लिया

सुप्रिया के लेटर के बाद शरद पवार ने सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के नाम पार्टी के रजिस्टर से काटने का फरमान सुनाया। दोनों पर पार्टी विरोधी कृत्य को अंजाम देने के आरोप हैं।

तीसरी बार डिप्टी CM बने अजित पवार

बता दें कि एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के साथ अजित पवार व अन्य कद्दावर एनसीपी नेता रविवार दोपहर राजभवन पहुंचे। नौ नेताओं को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार में मंत्री बनाया गया। अजित तीसरी बार डिप्टी सीएम बने हैं।

प्रफुल्ल पटेल और तटकरे को पवार ने दिखाई पावर?

सोमवार को भी महाराष्ट्र में सियासी उथल-पुथल का दौर जारी रहा। NCP शरद पवार के पास रहेगी या कोई और नेता पार्टी की कमान संभालेगा इस पर अटकलों का दौर जारी रहा। इसी बीच शरद पवार ने कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और एनसीपी नेता अजीत तटकरे को पार्टी से निकाल दिया।

नीचे देखिए सुप्रिया और शरद पवार के ट्वीट, लेटर के बाद NCP के एक्शन का पत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+