Maharashtra: शरद पवार की पत्नी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया भर्ती, होगी सर्जरी, अस्पताल पहुंचे NCP प्रमुख

Maharashtra: एनसीपी प्रमुख शरद पवार की पत्नी प्रतिभा पवार को मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनसीपी ने बताया कि ब्रीच कैंडी में उनकी सर्जरी होगी। शरद पवार अस्पताल पहुंच गए हैं।

सुप्रिया सुले की मां हैं प्रतिभा पवार

प्रतिभा पवार पहले से बीमार रही हैं, सर्जरी कराने के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रतिभा पवार, सांसद सुप्रिया सुले की मां हैं। वे कभी राजनीति में नहीं रही हैं।

शरद पवार की पत्नी प्रतिभा पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

राजनीति में नहीं रहीं कभी सक्रिय

शरद पवार और प्रतिभा पवार की शादी 1967 में हुआ था। शरद पवार के साथ शादी होने के बाद भी वे कभी राजनीति में नहीं आईं। वहीं, शरद पवार राजनीति का चाणक्य तक कहलाए। उन्होंने अपने जीवन में राजनीति की बहुत जबरदस्त पारी खेली। लेकिन उनकी पत्नी कभी राजनीति में कदम नहीं रखा।

एनसीपी की 'माता' हैं प्रतिभा पवार

NCP नेताओं ने बताया कि उन्हें सब काकी से संबोधित करते हैं। उन्हें पार्टी की 'माता' के रूप में देखते हैं। पार्टी की माता होने के बाद भी वे कभी राजनीति में सक्रिय नहीं रहीं। प्रतिभा पवार के पिता सदाशिव शिंदे क्रिकेटर थे। उन्होंने देश के लिए सात टेस्ट मैच खेला था। वे लेग स्पिनर थे।

2019 राजनीति घटनाक्रम में प्रतिभा पवार ने निभाई थी बड़ी भूमिका

हालांकि, शरद पवार ने अपने जीवनी में खुलासा किया था कि 2019 के राजनीति घटनाक्रम में प्रतिभा पवार ने बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा था कि अजीत पवार और प्रतिभा पवार के बीच गहरा रिश्ता है। उन्होंने अजीत को वापस घर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अजीत पवार को मना लिया

शरद पवार ने ये भी कहा था कि प्रतिभा कभी राजनीति में सक्रिय में नहीं रहीं, लेकिन अजीत का मामला घर से जुड़ा था, इसलिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अजीत को घर बुला लिया।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र सरकार में अजित गुट को मिले 7 मंत्रालय, पवार वित्त मंत्रालय लेने में रहे सफल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+