अजित पवार होंगे महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता

मुंबई, 07 जुलाई: महाराष्ट्र में चल रहा राजनीतिक ड्रामा अब सत्ता परिवर्तन के साथ पूरी तरह से थम गया है। विपक्ष में रहने वाली पार्टी बीजेपी अब शिवसेना के बागी विधायकों के साथ मिलकर सत्ताधारी पार्टी बन चुकी है, जबकि कांग्रेस और एनसीपी अब विपक्षी दल बन गए हैं। इस बीच सोमवार को सदन में शिंदे सरकार के फ्लोर टेस्ट में पास होने के बाद अब एनसीपी के अजित पवार महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे।

NCP Ajit Pawar

Recommended Video

    Eknath Shinde emotional: क्यों रो पड़े CM Shinde ? | Eknath Shinde cried | वनइंडिया हिंदी |*Politics

    महाराष्ट्र विधानसभा के प्रधान सचिव ने सोमवार को बताया कि राकांपा विधायक दल के नेता जयंत पाटिल ने पवार के नाम का प्रस्ताव विपक्ष के नेता के लिए किया था, जिसे विधानसभा ने मंजूरी दे दी। अब अजित पवार भाजपा के देवेंद्र फडणवीस की जगह लेंगे, जिन्होंने 30 जून को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

    विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने घोषणा करते हुए कहा कि अजित पवार महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालेंगे। उन्होंने कहा कि 288 सदस्यीय सदन में शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बनकर उभरी है। सोमवार को विधानसभा में सदन में बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए शिंदे सरकार को 164 विधायकों का समर्थन हासिल हुआ। एकनाथ शिंदे ने फ्लोर टेस्ट को 164-99 के अंतर से जीता था।

    विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद अपने विजयी भाषण में सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज की घटना सिर्फ एक दिन में नहीं हुई। पिछले महीने शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के असंतुष्ट विधायक एकजुट हुए, जिससे महाराष्ट्र में ढाई साल पुरानी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार गिर गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+