नवाब मलिक की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई, ED से मांगा जवाब

नवाब मलिक की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई, ED से मांगा जवाब

मुंबई, 02 मार्च: बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी को लेकर जवाब मांगा है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में नवाब मलिक को गिरफ्तार किया है। मलिक की ओर से अपने खिलाफ दर्ज केस और गिरफ्तारी को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। जिस पर बुधवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने ईडी से कहा कि वो मामले पर अपना हलफननामा दाखिल करे।

 Malik plea

महाराष्ट्र के मंत्री और सीनियर एनसीपी ननेता नवाब मलिक ने ईडी की ओर से उनके खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की मांग अपनी याचिका में हाईकोर्ट से की है। मलिक की ओर से पेश हुए वकील अमित देसाई ने बुधवार को अदालत के सामने कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ दर्ज मामला और उनकी गिरफ्तारी सत्ता के दुरुपयोग का एक खराब उदाहरण है।

अमित देसाई ने कुर्ला में एक प्लाट के मालिकों, नवाब मलिक और डी-गैंग के सदस्यों के कथित लेनदेन पर अदालत में कहा, इस लेनदेन में शामिल दो लोग हसीना पारकर और सलीम पटेल अब दुनिया में नहीं हैं। इस मामले में मलिक का नाम घसीटा जाना उनके खिलाफ एक गलत धारणा बनाता है।

ईडी की तरफ से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने हलफनामा दायर करने के लिये समय की मांग की। उन्होने कहा कि याचिका में कई बातें कही गई हैं। ईडी को उनको भी देखना होगा। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए सात मार्च की तारीख दी है।

23 फरवरी को किए गए थे गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनको गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने नवाब मलिक को 3 मार्च कर के लिए ईडी की कस्टडी में भेज दिया था। फिलहाल वह ईडी की हिरासत में है। गुरुवार को उनकी हिरासत खत्म हो रही है। ऐसे में गुरुवार को उनको विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+