Navneet Rana अस्पताल में अचानक हुई भर्ती, आखिर क्या हुआ? चंद दिन पहले मिली थी गैंगरेप की धमकी
Navneet Rana health: बीजेपी नेता और अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा को सोमवार को अचानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्हें पैर में भीषण दर्द की समस्या के चलते नागपुर के सुयोग अस्पातल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
बीते सप्ताह नवनीत राणा को गैंगरेप और जान से मारने की मिली धमकियों के चलते उनकी सुरक्षा का जिम्मा पुलिस को सौंपा गया है। अस्पताल परिसर में कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है और केवल करीबी लोगों को ही उनसे मिलने की अनुमति दी जा रही है। याद रहे पुलिस पूरी सावधानी बरत रही है, क्योंकि नवनीत राणा को हाल ही में दो बार धमकियां मिल चुकी हैं। जानिए आखिर नवनीत राणा को क्या हुआ है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा?

दरअसल,पुरानी चोट फिर से उभरने के कारण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश मोटवानी की देखरेख में उनकी सर्जरी हुई है और फिलहाल उनका ट्रीटमेंट चल रहा है।
नवनीत राणा को कब लगी थी ये चोट?
चिकित्सा सूत्रों के अनुसार, नवनीत राणा को यह चोट लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान लगे फ्रैक्चर से संबंधित है। चुनाव के दौरान लगातार यात्रा, बैठकें और जनसंपर्क अभियान के चलते चोट को पूरा आराम नहीं मिल पाया, जिसके परिणामस्वरूप अब उस जगह पर सूजन और गांठ बन गई है।
25 दिन बेड रेस्ट की डॉक्टर ने दी सलाह
अमरावती के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम राठी की सलाह पर नवनीत राणा को नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर है। डॉक्टरों ने नवनीत राणा को अगले 25 दिनों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।
डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें कुछ समय तक शारीरिक गतिविधियों से दूर रहना होगा। आवश्यक इलाज पूरा होने के बाद ही वह दोबारा राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा ले पाएंगी। उनके पति, विधायक रवि राणा, लगातार अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं।
चंद घंटे नवनीत राणा ने शेयर किया था ये वीडियो
अस्पताल में भर्ती होने से पहले भाजपा नेता नवनीत राणा ने महिला विश्व कप 2025 जीतने के लिए इंडियंस वूमेंस किक्रेट टीम को बधाई दी थी।












Click it and Unblock the Notifications