'भगवान मेरे मम्मी-पापा जल्दी रिहा हों', नवनीत राणा की बेटी ने किया हनुमान चालीसा पाठ

मुंबई, 28 अप्रैल: निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा जेल में बंद हैं। उनके ऊपर धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने समेत कई आरोप लगे हैं। इस बीच नवनीत की 8 वर्षीय बेटी आरोही राणा ने अपने अमरावती स्थित आवास पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि मेरे माता-पिता जल्द ही रिहा हो जाएं। इस पाठ में बड़ी संख्या में राणा दंपति के समर्थक भी मौजूद थे।

Recommended Video

    Hanuman Chalisa Row: Navneet Rana और Ravi Rana की बेटी ने की रिहाई की कामना | वनइंडिया हिंदी
    14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

    14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

    दरअसल कुछ दिनों पहले नवनीत और रवि राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। इसके बाद से दोनों शिवसैनिकों के निशाने पर आ गए। जब वो मुंबई पहुंचे तो उनका जमकर विरोध हुआ। बाद में मुंबई पुलिस ने कई धाराओं में उनके ऊपर केस दर्ज किया और दोनों को गिरफ्तार किया। राणा दंपति को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वो दोनों हाईकोर्ट भी गए थे, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिली।

    अमरावती में हैं आरोही

    अमरावती में हैं आरोही

    वहीं दूसरी ओर मां-बाप के जेल जाने के बाद आरोही अमरावती आवास पर हैं। वहां पर बुधवार को उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मीडिया से बात करते हए आरोही ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने उनके मां-बाप को जेल भेज दिया है, ऐसे में उन्होंने खुद इस पाठ का आयोजन करवाया। वो भगवान से प्रार्थना कर रही हैं कि दोनों जल्द ही जेल से बाहर आ जाएं।

    लग रहे नए आरोप

    लग रहे नए आरोप

    वहीं दूसरी ओर अब राणा दंपति पर नए-नए आरोप लग रहे हैं। हाल ही में शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने दावा किया कि नवनीत राणा ने यूसुफ लकड़ावाला से 80 लाख का कर्ज लिया था। लकड़ावाला की पिछले साल जेल में मौत हो गई थी। उसके संबंध डी-कंपनी से थे और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी खुद उसे गिरफ्तार कर चुकी है। राउत ने आगे कहा कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है, ईडी आखिरी कब राणा से पूछताछ करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+