Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Navi Mumbai Building Collapses: नवी मुंबई में 10 साल पुरानी 3 मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई दबे!

Navi Mumbai Building Collapses: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बारिश के कहर के चलते तीन मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। हादसे में कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चला रही है।

घटना नवी मुंबई के शाहबाज गांव की है। नगर निगम आयुक्त कैलास शिंदे ने बताया कि इमारत सुबह करीब 5 बजे ढह गई। यह एक जी+3 इमारत है। यह गांव बेलापुर वार्ड के अंतर्गत आता है। इमारत में 13 फ्लैट थे। दो लोगों को बचा लिया गया है और दो के फंसे होने की संभावना है। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं। बचाव अभियान चल रहा है।

Navi Mumbai Building Collapses

10 साल पुरानी इमारत ढही

कैलाश शिंदे ने बताया कि बचाए गए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त ने कहा क‍ि यह 10 साल पुरानी इमारत है। जांच जारी है। इमारत के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

7 दिन पहले हुई थी ऐसी ही घटना
आपको बता दें क‍ि 7 द‍िन पहले दक्षिण मुंबई में एक चार मंजिला आवासीय इमारत की बालकनी का एक हिस्‍सा ढह गया था। ज‍िसमें 80 वर्षीय एक महिला की मौत और चार अन्य घायल हो गए थे। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रुबिन्निसा मंजि‍ल, जहां पिछले सप्ताह शनिवार को यह घटना हुई, ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन के पास स्लीटर रोड पर है। उन्होंने बताया कि घटना सुबह 11 बजे के आसपास हुई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+