Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'औरंगजेब का समर्थन करने वाले 'देशद्रोही', सच्‍चा मुसलमान भी...', एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान

Nagpur violence, Aurangzeb grave controversy: औरंगरजेब की कब्र हटाए जाने को लेकर विश्‍व हिंदू परिषद के प्रदर्शन के बाद दो गुटों में झड़क के बाद नागपुर में हिंसा भड़की। जिसके बाद वहां पर कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इस सबके बीच महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा दिया है। शिंदे ने जो लोग अभी भी औरंगजेब की प्रशंसा कर रहे हैं "देशद्रोही" हैं। इसके साथ शिंदे ने शिवाजी महाराज को हिंदुत्व का प्रतीक बताया।

Aurangzeb grave controversy

दरअसल उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोवार को शिव जयंती के अवसर पर कहा मुगल शासक ने राज्‍य पर कब्जा करने की कोशिश की थी और कई तरह के अत्‍याचार किए थे। उन्‍होंने कहा दूसरी ओर मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज ने दिव्‍य शक्ति थे, जो वीरता,बलिदान और हिंदुत्‍व की भावाना के लिए खड़े थे।

एकनाथ शिंदे की यह टिप्पणी राज्य के छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की समाधि को हटाने की कुछ दक्षिणपंथी संगठनों की मांग के बीच आई है।

सच्चा मुसलमान भी औरंगजेब का समर्थन नहीं करेगा

एकनाथ शिंदे ने कहा "मैं यह भी कहूंगा कि देश का सच्चा मुसलमान भी औरंगजेब का समर्थन नहीं करेगा। औरंगजेब महाराष्ट्र का दुश्मन था, देश का दुश्मन था। औरंगजेब देशद्रोही है।

एकनाथ शिंदे ने कहा प्रदर्शनकारी छत्रपति संभाजी महाराज के गौरव के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं और जो लोग औरंगजेब का समर्थन करते हैं, उन्हें इतिहास पढ़ना चाहिए और फिल्म 'छावा' देखनी चाहिए। शिंदे ने कहा महाराष्‍ट्र का दुश्‍मन देश का दुश्‍मन हैं। ऐसे लोग द्रेशद्राेही हैं जो संभाजी महाराज को यातना देने वाले मुगल शासक औरंगजेब का समर्थन कर रहे हैं।

वहीं महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने नागपुर में हुई हिंसा के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्‍होंने कहा सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+