Nagpur Row: 'अफवाहों पर न दें ध्यान', डीसी का आया बयान, महाराष्ट्र विधानसभा तक पहुंची नागपुर हिंसा की आंच
Nagpur Row: महाराष्ट्र के नागपुर में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर भड़की हिंसा का असर देश की राजनीति में भी दिख रहा है। इस हिंसा से सियासत गर्मा गई है। इसका असर महाराष्ट्र विधानसभा में भी देखने को मिला।
वहीं इस हिंसा का असर महाराष्ट्र विधानसभा में भी देखने को मिला। औरंगजेब की कब्र को लेकर भड़की हिंसा पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने महायुति सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह घटना सरकार द्वारा प्रायोजित थी।

Nagpur Row: नागपुर हिंसा की आंच महाराष्ट्र विधानसभा तक
वडेट्टीवार ने भारतीय जनता पार्टी के नेता टी राजा सिंह पर तीखा हमला करते हुए उन पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने महायुति सरकार पर ऐसे अराजक तत्वों को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया।
कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने कहा कि टी राजा को महाराष्ट्र में प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। वह यहां हिंसा भड़का रहे हैं। ऐसे निकम्मे लोगों को उनकी जगह दिखानी चाहिए। यह सरकार है जो ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रही है।"
वहीं फडणवीस ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा, "नागपुर में, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। अफवाह फैलाई गई कि धार्मिक सामग्री वाली चीजें जला दी गईं यह एक सुनियोजित हमला लगता है। किसी को भी कानून और व्यवस्था को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।"
Nagpur Row News: 'अफवाहों पर न दें ध्यान', डीसी छत्रपति संभाजीनगर
इसी बीच जिला कलेक्टर दिलीप स्वामी ने मंगलवार को आश्वासन दिया कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थिति शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के सदस्यों द्वारा दी गई याचिका के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस बलों को अलर्ट पर रखा गया है।
डीसी ने नागपुर हिंसा पर लोगों से अफवाह न फैलाने का अनुरोध किया है और जिले में शांति बनाए रखने का अनुरोध किया है। बजरंग दल के सदस्यों ने 17 मार्च को एक याचिका दी जिससे जिले में पुलिस बल अलर्ट पर है।
डीसी स्वामी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि," एसपी और मैं जिले के संवेदनशील इलाकों का दौरा कर रहे हैं। दौलताबाद और खुल्दाबाद में संवेदनशील इलाकों में बल तैनात हैं। हमने लोगों से अफवाह न फैलाने का अनुरोध किया है। पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रख रही है।"












Click it and Unblock the Notifications