Maharashtra Chunav: MVA में तय हुआ सीट शेयरिंग फॉर्मूला! शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस काे मिली कितनी सीटें

Maharashtra Chunav 2024 MVA seat sharing: महाराष्ट्र में विपक्षी महाविकास अघाड़ी के भीतर गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर आम सहमति बन चुकी है। महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने मंगलवार को सीट-बंटवारे में शामिल तीनों पार्टियों ने सीटों को लेकर समझौता कर लिया है।

सूत्रों के अनसुार महाविकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस पार्टी 105 से 110 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) को 90 से 95 सीटें मिलने की संभावना है, और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) को 75 से 80 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारने की उम्मीद है।

Maharashtra Chunav 2024 maha vikas aghadi seat sharing

बता दें महाराटष्‍ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। महाविकास अघाड़ी गठबंधन के भीतर अन्य दलों को तीन से छह सीटों का एक छोटा हिस्सा आवंटित किया जा सकता है।

मुंबई में किस पार्टी को मिली सबसे अधिक सीट?

मुंबई में, उद्धव ठाकरे की पार्टी गठबंधन के सदस्यों के बीच विधानसभा चुनाव की अधिकांश सीटें हासिल करने के लिए तैयार है। सूत्रों के अनुसार मुंबई में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) 18 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही है, जबकि कांग्रेस को शहर में 14 सीटें आवंटित की गई हैं। दो सीटें शरद पवार की पार्टी को मिलेंगी, और समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी को मुंबई में एक-एक सीट मिलने की उम्मीद है।

MVA में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही थी खींचतान

बता दें विपक्षी महा‍विकास अघाड़ी में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के गुट के गरमा गई थी। एक समय ऐसा भी था जब चर्चा तनावपूर्ण लग रही थी, क्योंकि शिवसेना और कांंग्रेस अपनी मांगों पर अड़ी हुई थी। हालांकि, अब कांग्रेस अलाकमान के हस्‍तक्षेप के बाद बातचीत आपसी सहमति वाले नतीजे की ओर लगभग पहुंच चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+