Mumbai Weather: मायानगरी में बरसेंगे बादल, घर से बाहर निकलने से पहले जरूर चेक करें मौसम अपडेट
Mumbai Weather Today: पूरे देश में इस वक्त मौसम का मिजाज बदला हुआ है, उत्तर भारत में अब सुबह-शाम सर्दी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है तो बीते पांच दिन से दक्षिण भारत साइक्लोन मोंथा की वजह से भारी बारिश की मार झेल रहा है तो वहीं मायानगरी मुंबई में भी आज मौसम का रूख बदला-बदला सा है।
भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक गुरुवार को मुंबई और आसपास के जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक 30 अक्तूबर को मुंबई शहर, मुंबई उपनगरीय, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, नासिक, सतारा और नांदेड़ जिलों में बारिश होने के आसार हैं इसलिए यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं महाराष्ट्र के कई शहरों में शाम को हल्की धुंध देखने को भी मिल सकती है।
मुंबई में पूरे दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे (Mumbai Weather)
आईएमडी के मुताबिक आज मुंबई में पूरे दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। शहर की वायु गुणवत्ता (AQI) 'अच्छी' श्रेणी में दर्ज की गई है।
मुंबई की आबोहवा में हुआ सुधार (Mumbai Weather)
30 अक्टूबर को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 'समीर' ऐप ने सुबह 9:05 बजे मुंबई की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 63 के साथ 'अच्छी' श्रेणी में होने की जानकारी दी। 'समीर' ऐप के डैशबोर्ड के अनुसार, मुंबई के कई इलाकों में AQI 'अच्छी' श्रेणी में पाया गया।
वायु गुणवत्ता 'अच्छी' दर्द की, सुखद संकेत
कोलाबा (41), वर्ली (63), बोरीवली (48), भांडुप (57) और विले पार्ले (74) में वायु गुणवत्ता 'अच्छी' दर्ज की गई। वहीं, पवई (61), मलाड (80), अंधेरी (64) और बायकुला (42) में भी वायु गुणवत्ता 'अच्छी' रही। नवी मुंबई का AQI 56 और ठाणे का 64 रहा, जो 'अच्छी' श्रेणी में आते हैं।
सावधानी एवं सुझाव (Mumbai Weather)
- चूंकि येलो अलर्ट जारी है, इसलिए आज दोपहर के समय घर से बाहर निकलने पर छाता या रेनकोट साथ रखें।
- बाहर वाहन चलाते समय स्लिपरी सड़क, कम दृश्यता, और पानी भराव जैसी स्थिति हो सकती है इसलिए धीमी गति से चलें।
- यदि आप खुली जगह पर हैं, तो मजबूत हवाओं या अचानक बारिश-बढ़ने की स्थिति से बचें।
- छोटे बच्चों, बुज़ुर्गों या ऐसे लोगों का विशेष ध्यान रखें जिनकी स्वास्थ्य या चलने-फिरने की सहूलियत कम हो सकती है। मौसम की जानकारी पर निगरानी रखते रहें-जब अलर्ट बदल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications